Tuesday, June 2, 2026
spot_img

भारत 14 अक्टूबर को मडगांव में सिंगापुर से भिड़ेगा

(24×7न्यूजटाइम संवाददाता)

मडगांव। भारतीय सीनियर पुरुष फुटबॉल टीम एएफसी एशिया कप 2027 फाइनल राउंड क्वालीफायर में 14 अक्टूबर को मडगांव स्थित पंडित जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम में सिंगापुर के खिलाफ मैदान में उतरेगी।
भारत और सिंगापुर के बीच डबल लेग मुकाबला नौ अक्टूबर को सिंगापुर के नेशनल स्टेडियम में शुरू होगा, जिसके पांच दिन बाद गोवा में रिटर्न लेग होगा।
अक्टूबर के मैच भारत के लिए महत्वपूर्ण हैं क्योंकि भारतीय टीम वर्तमान में अपने शुरुआती दो मैचों में केवल एक अंक के साथ ग्रुप सी में सबसे निचले पायदान पर है।
टीम पर एएफसी एशिया कप सऊदी अरब 2027 की दौड़ में बने रहने के लिए मजबूत प्रदर्शन करने का दबाव है।
गोवा में भारत का फुटबॉल सफर मिला-जुला रहा है। यह राज्य में खेला जाने वाला 17वां सीनियर पुरुष अंतरराष्ट्रीय मैच होगा। 2017 एशियाई कप क्वालीफायर में म्यांमार ने भारत को 2-2 से बराबरी पर रोका था। ब्लू टाइगर्स इससे पहले गोवा में सिंगापुर से भिड़ चुके हैं। राज्य में भारत का रिकॉर्ड पांच जीत, पांच ड्रॉ और छह हार का है।
सिंगापुर के मैचों के बाद भारत 18 नवंबर को ढाका में बंगलादेश से भिड़ेगा और 31 मार्च 2026 को घरेलू मैदान पर हांगकांग की मेजबानी करेगा। ग्रुप सी की केवल शीर्ष टीम ही सऊदी अरब में होने वाले एएफसी एशिया कप 2027 के लिए सीधे क्वालीफाई करेगी।
भारत के मुख्य कोच खालिद जमील और खिलाड़ी पिछले मैचों से सीख लेकर अपनी रणनीति को बेहतर बना रहे हैं। टीम का लक्ष्य एक ऐसी एकजुट टीम बनाना है जो ग्रुप में शीर्ष स्थान के लिए चुनौती पेश कर सके और स्थानीय प्रशंसकों का समर्थन मडगांव में एक प्रेरक भूमिका निभाएगा।

spot_img

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img
- Advertisement -spot_img

Latest Articles