Saturday, June 13, 2026
spot_img

मॉरीशस के प्रधानमंत्री 12 को करेंगे रामलला का दर्शन

(24×7 न्यूजटाइम संवाददाताा)

अयोध्या । मॉरीशस के प्रधानमंत्री डॉ. नवीन चंद्र रामगुलाम 12 सितंबर को अयोध्या में रामलला का दर्शन करेंगे।
भारत की उनकी यात्रा कल से शुरू होगी, 11 सितंबर को मॉरिशस के प्रधानमंत्री काशी रहेंगे और 12 सितंबर को विशेष विमान से अयोध्या के महर्षि बाल्मिकी अंतराष्ट्रीय एयरपोर्ट पर उतरेंगे, वहीं से श्रीराम जन्मभूमि राम मंदिर दर्शन पूजन के लिए जायेगे। प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के प्रतिनिधि के तौर पर अयोध्या जनपद के प्रभारी मंत्री प्रदेश के कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही अगवानी करेंगे।
डॉ रामगुलाम की आठ दिवसीय यात्रा नौ सितंबर मंगलवार से शुरू हो रही है। तीन दिन पूर्व 5 सितंबर को भूटान के प्रधानमंत्री दाशो शेरिंग तोग़बे अयोध्या की धार्मिक यात्रा पर अयोध्या आकर श्रीराम मंदिर में रामलला का परिवार और सहयोगियों के साथ चार घंटे अयोध्या में रुककर रामलला के दर्शन कर चुके हैं। यह दौरा अयोध्या की बढ़ती अंतरराष्ट्रीय पहचान का संकेत है। इससे पहले ब्रिटेन के प्रधानमंत्री ऋषि सुनक भी अपनी धर्मपत्नी के साथ राम मंदिर का दर्शन कर चुके हैं।

spot_img

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img
- Advertisement -spot_img

Latest Articles