Tuesday, June 2, 2026
spot_img

रायसेन में नाले के तेज बहाव में बहा 13 वर्षीय छात्र

(24×7न्यूजटाइम संवाददाता)
रायसेन । मध्य प्रदेश में रायसेन जिले के बेगमगंज तहसील में लगातार हो रही बारिश के चलते नाले उफान पर हैं। बुधवार को ऐसे ही एक नाले में खिरिया गांव का 13 वर्षीय पवन कुशवाहा तेज बहाव में बह गया। घटना की सूचना मिलते ही डायल 100 और रेस्क्यू टीम मौके पर पहुंची और मासूम की तलाश शुरू कर दी।
थाना प्रभारी राजीव उइके ने बताया कि पवन प्रतिदिन साइकिल से स्कूल आता-जाता था। आज स्कूल से लौटते समय अपने साथी नीलेश के मना करने के बावजूद उसने नाला पार करने की कोशिश की। इस दौरान साइकिल बहने लगी और उसे बचाने के प्रयास में पवन भी नाले के तेज बहाव में बह गया।
घटना के बाद क्षेत्र में शोक व्याप्त है। पुलिस और बचाव दल छात्र की तलाश में जुटे हुए हैं। लगातार बारिश के कारण नदी-नालों में उफान बना हुआ है और प्रशासन ने लोगों से सावधानी बरतने की अपील की है।

spot_img

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img
- Advertisement -spot_img

Latest Articles