शहडोल जिले के फुटबाल खिलाड़ी प्रशिक्षण लेने जायेंगे जर्मनी: मोदी

0
148

(24×7न्यूजटाइम संवाददाता)

नयी दिल्ली । प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने कहा है कि देश में छिपी खेल प्रतिभाओं पर पूरी दुनिया की नजर है और इससे गौरवान्वित होने की जरूरत है।
श्री मोदी ने रविवार को आकाशवाणी पर प्रसारित ‘मन की बात’ कार्यक्रम में कहा कि आज पूरी दुनिया का ध्यान भारत की तरफ है। उन्होंने मध्य प्रदेश के शहडोल जिले के एक गांव के प्रतिभाशाली फुटबाल खिलाड़ियों का जिक्र करते हुए कहा कि उन्होंने एक पोडकास्ट में इसका उल्लेख किया था। जर्मनी के एक फुटबाल खिलाड़ी और कोच डाइटमर बीयर्सडोर्फर ने यह पोडकाॅस्ट सुना और गांव के इन फुटबाल खिलाड़ियों से बहुत प्रभावित हुए।
उन्होंने कहा कि अब जर्मनी के इस कोच ने शहडोल जिले के इन खिलाड़ियों को एक अकादमी में प्रशिक्षण देने की पेशकश की है। मध्य प्रदेश सरकार ने भी कोच बीयर्सडोर्फर से संपर्क किया है। उन्होंने बताया कि जल्द ही कुछ युवा साथी ट्रेनिंग के लिए जर्मनी जायेंगे।
प्रधानमंत्री ने कहा “ मुझे यह देखकर बहुत आनंद आता है कि देश में फुटबाल की लोकप्रियता निरंतर बढ़ रही है। मैं फुटबाल खेल प्रेमियों से आग्रह करता हूं कि जब भी उन्हें समय मिले, वे शहडोल जरूर जायें और वहां हो रही खेल क्रांति को करीब से देखें। ”

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here