(24×7न्यूजटाइम संवाददाता)
मुंबई। भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) ने बंधन बैंक पर नियमों की अनदेखी के लिए 44.70 लाख रुपये का जुर्माना लगाया है। केंद्रीय बैंक ने शुक्रवार को बताया कि बैंक पर कुछ कर्मचारियों को काम के लिए कमीशन देने का आरोप था। दूसरा आपोप था कि उसने चुनिंदा खातों के डाटा से बैकएंड के जरिये मानवीय हस्तक्षेप किया और इसके बारे में सिस्टम में यूजर के विवरण का लॉग नहीं रखा। बंधन बैंक को कारण बताओ नोटिस और आमने-सामने की सुनवाई का मौका दिया गया था। बैंक के जवाब से संतुष्ट न होने पर आरबीआई ने 26 अगस्त को बैंक पर 44.7 लाख का जुर्माना लगाने का आदेश जारी किया।





