Tuesday, June 2, 2026
spot_img

ईपीएस को तमिलनाडु का मुख्यमंत्री बनाना राजग कार्यकर्ताओं की जिम्मेदारी : नैनार नागेंद्र

(24×7 न्यूजटाइम संवाददाता)

चेन्नई। भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेताओं ने सत्तारूढ़ द्रविड़ मुनेत्र कषगम (द्रमुक) पर कटाक्ष करते हुए शुक्रवार को कहा कि 2026 के विधानसभा चुनावों में अखिल भारतीय द्रविड़ मुनेत्र कषगम (अन्नाद्रमुक) महासचिव एडप्पादी के पलानीस्वामी (ईपीएस) को तमिलनाडु का मुख्यमंत्री बनाना राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन के कार्यकर्ताओं की ज़िम्मेदारी है। ये नेता दक्षिणी तिरुनेलवेली ज़िले में भाजपा के पहले बूथ समिति सम्मेलन में बोल रहे थे, जिसमें आठ महीने बाद होने वाले चुनावों से पहले केंद्रीय गृह मंत्री और भाजपा के चुनावी रणनीतिकार अमित शाह भी शामिल हुए थे।
पूर्व भाजपा अध्यक्ष और राष्ट्रीय गवर्निंग काउंसिल के सदस्य के अन्नामलाई ने कहा कि 2026 में तमिलनाडु में गठबंधन का नेतृत्व कर रहे अन्नाद्रमुक महासचिव एडप्पादी के पलानीस्वामी को मुख्यमंत्री बनाना राजग कार्यकर्ताओं का कर्तव्य है। उन्होंने कहा कि सभी बूथ समिति सदस्यों को उन्हें मुख्यमंत्री बनाने के लिए अगले आठ महीनों तक कड़ी मेहनत करनी चाहिए। वहीं भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष और विधायक दल के नेता नैनार नागेंद्र ने 2026 के चुनाव को धर्म और अधर्म के बीच की लड़ाई बताते हुए भाजपा कार्यकर्ताओं से कहा कि हर विधानसभा क्षेत्र में बूथ समिति को मजबूत कर इस गठबंधन को जिताने में मदद करें। श्री नैनार ने कहा कि द्रमुक शासन में महिलाएं सुरक्षित नहीं और कानून-व्यवस्था बिगड़ चुकी है, हिरासत में मौतें बढ़ गई हैं, लेकिन स्टालिन केवन श्माफ़ी मांगतेश् रहते हैं। चुनाव के समय वादे करना द्रमुक की आदत बन गई है, लेकिन सत्ता में आने के बाद वह उन्हें भूल जाती है।
उन्होंने गर्व के साथ यह भी कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और श्री अमित शाह ने तमिलनाडु के तीन पूर्व भाजपा अध्यक्षों को राज्यपाल बनाकर राज्य को महत्व दिया है और अब तमिलनाडु का एक पुत्र भारत का अगला उपराष्ट्रपति बनने जा रहा है।श्री नागेंद्रन के संबोधन के बाद पूर्व द्रमुक सांसद और मरुमलार्ची द्रविड़ मुनेत्र कषगम के नेता के एस राधाकृष्णन श्री अमित शाह की उपस्थिति में अपने समर्थकों के साथ भाजपा में शामिल हो गए। इससे पहले श्री अमित शाह ने मंच पर पहुंचने के बाद नागालैंड के पूर्व राज्यपाल ला गणेशन के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित की और राज्य में भाजपा के विकास में उनके योगदान को याद किया। श्री गणेशन का निधन 15 अगस्त के दिन हुआ था।

spot_img

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img
- Advertisement -spot_img

Latest Articles