उच्चतम न्यायालय कॉलेजियम ने की 14 अधिवक्ताओं को बॉम्बे उच्च न्यायालय में न्यायाधीश बनाने की सिफारिश

0
131

(24×7न्यूजटाइम संवाददाता)
नई दिल्ली। उच्चतम न्यायालय कॉलेजियम ने 14 अधिवक्ताओं को बॉम्बे उच्च न्यायालय में न्यायाधीश नियुक्त करने की सिफारिश की है।
मुख्य न्यायाधीश बी आर गवई की अध्यक्षता वाले कॉलेजियम की मंगलवार को हुई बैठक में उन सभी अधिवक्ताओं को न्यायाधीश के पद पर नियुक्ति के प्रस्ताव को मंजूरी दी गई। शीर्ष अदालत की ओर से जारी दो अलग-अलग बयानों के मुताबिक, अधिवक्ताओं -सिद्धेश्वर सुंदरराव थोम्ब्रे, मेहरोज अशरफ खान पठान, रणजीतसिंह राजा भोंसले, संदेश दादासाहेब पाटिल, श्रीराम विनायक शिरसाट, हितेन शामराव वेनेगावकर, रजनीश रत्नाकर व्यास, राज दामोदर वाकोडे, नंदेश शंकरराव देशपांडे, अमित सत्यवान जामसांडेकर, आशीष सहदेव चव्हाण, श्रीमती वैशाली निम्बाजीराव पाटिल-जाधव, अबासाहेब धर्मजी शिंदे और फरहान परवेज दुबाश को बॉम्बे उच्च न्यायालय के न्यायाधीश के रूप में नियुक्त करने की सिफारिश की गई है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here