Tuesday, June 2, 2026
spot_img

ऑपरेशन सिंदूर में देखा मेड इन इंडिया का कमाल : मोदी

(24x7newstime Correspondent)

नयी दिल्ली।  प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने कहा है कि ऑपरेशन सिंदूर के दौरान भारत की ताकत को दुनिया ने देखा है लेकिन हमने भी तब मेड इन इंडिया के सामर्थ्य का कमाल देखा है जब पलक झपकते ही भारतीय शस्त्र-अस्त्र वहां तबाही मचा रहे थे।
प्रधानमंत्री ने भारतीय सेना के इस पराक्रम को सीमा पार से आतंकवाद के खिलाफ भारत की जनता के आक्रोश की अभिव्यक्ति बताया और कहा कि हमारी सेना की कठोर और ठोस कार्रवाई में पाकिस्तान को बड़े पैमाने पर नुकसान हुआ है और अब रोज इसको लेकर नये नये खुलासे हो रहे हैं।
श्री मोदी ने ऐतिहासिक लाल किले की प्राचीर से स्वतंत्रता दिवस संबोधन में शुक्रवार को कहा, “ऑपरेशन सिंदूर 140 करोड़ देशवासियों की आक्रोश की अभिव्यक्ति है। हमने ऑपरेशन सिंदूर में देखा है, मेड इन इंडिया का कमाल क्या था। दुश्मन को पता तक ना चला, कि कौन से शस्त्र-अस्त्र हैं, ये कौन सा सामर्थ्य है, जो पलक भर में उनको नष्ट कर रहा है। सोचिए अगर हम आत्मनिर्भर न होते, तो क्या ऑपरेशन सिंदूर इतनी त्वरित गति से हम कर पाते, पता नहीं कौन सप्लाई देगा नहीं देगा, साजो सामान मिलेगा नहीं मिलेगा, इसी के चिंता बनी रहती लेकिन हमें मेड इन इंडिया की शक्ति हमारे हाथ में थी, सेना के हाथ में थी, इसलिए बिना चिंता, बिना रुकावट, बिना हिचकिचाहट, हमारी सेना अपना पराक्रम करती रही और यह पिछले 10 साल से लगातार डिफेंस के क्षेत्र में आत्मनिर्भरता पर हम एक मिशन लेकर के चलें हैं, उसके नतीजे आज नजर आ रहे हैं।”
प्रधानमंत्री ने कहा कि मेरे देश की सेना ने दुश्मनों को उनकी कल्पना से परे सजा दी है जिसको वे लंबे समय तक नहीं भूलेंगे। उन्होंने कहा कि हमारी सेना ने पाकिस्तान में सैंकड़ों किलोमीटर घुसकर कार्रवाई की। आतंकवादियों के ठिकानों को मटियामेट कर दिया गया।
उन्होंने कहा, “मुझे गर्व है कि आज मुझे लाल किले की प्राचीर से ऑपरेशन सिंदूर के वीर जवानों को सैलूट करने का सौभाग्य मिला है। उन्होंने दुश्मनों को उनकी कल्पना से परे सजा दी है।”
प्रधानमंत्री ने कहा, “22 अप्रैल को पहलगाम में सीमा पार से आतंकवादियों ने आकर जिस प्रकार का कत्लेआम किया, धर्म पूछकर लोगों को मारा, पत्नी के सामने उसके पति को गोलियां मार दी गईं, बच्चों के सामने उनके पिता मौत के घाट उतार दिया गया उससे पूरा हिन्दुस्तान आक्रोश से भरा हुआ था। पूरा विश्व भी इस प्रकार के नरसंहार से चौंक गया था।”

spot_img

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img
- Advertisement -spot_img

Latest Articles