(24×7 न्यूजटाइम संवाददाता)
मुंबई। अभिनेता करनवीर शर्मा लीगल ड्रामा द ट्रायल के सीजन 2 में काजोल के साथ काम करते नजर आयेंगे।
जियो हॉटस्टार की हिट यह सीरीज अमेरिकन शो द गुड वाइफ का भारतीय रूपांतरण है। इस बार करनवीर के किरदार की कहानी में ऐसा घुमाव दिखाया गया है, जिसकी वजह से पूरा गेम बदलने वाली है। करनवीर इस सीरीज में परम मुंजाल के किरदार में है,, जो द गुड वाइफ के डेरिक बॉन्ड से प्रेरित है। करनवीर ने कहा,परम मुंजाल की अपनी फिलॉसफी हैं। यह रोल डेरिक बॉन्ड से प्रेरित है, लेकिन ये इंडियन टच दिया गया है, जो ये और मजेदार बन गया है।





