केन्द्रीय मंत्री नितिन गडकरी और मुख्यमंत्री मोहन यादव ने किया जबलपुर में प्रदेश के सबसे बड़े फ्लाईओवर का शुभारंभ

0
164

(24×7 न्यूजटाइम संवाददाता)

जबलपुर। केंद्रीय सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी और मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने आज यहां निर्मित राज्य के सबसे बड़े फ्लाईओवर का उद्घाटन किया।
इस अवसर पर मुख्यमंत्री डॉ यादव और श्री गडकरी ने जबलपुर में चार हजार 250 करोड़ रुपए से अधिक की लागत से निर्मित 174 किलोमीटर लंबाई की कुल नौ सड़क परियोजनाओं का शिलान्यास और लोकार्पण किया। श्री गडकरी ने प्रदेशवासियों के लिए 15 हजार करोड़ रुपए के नवीन सड़क निर्माण कार्यों की घोषणा की। सभी कार्य 6 महीने में प्रारंभ किए जाएंगे।
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने जबलपुरवासियों को बधाई देते हुए कहा कि यह फ्लाईओवर विकास की नई पहचान बनेगा।
उन्होंने कहा कि राज्य सरकार गरीब, युवा, किसान और महिला सभी की बेहतरी के लिए लगातार काम कर रही है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आशीर्वाद से हमारी सरकार चार गुनी ताकत से विकास के कामों को लेकर आगे बढ़ रही है।
कटनी में आज आयोजित माइनिंग कॉन्क्लेव के संदर्भ में उन्होंने कहा कि इंडस्ट्री कॉन्क्लेव का अभियान किसानों को समृद्धि और गरीबों को बेहतर जिंदगी देगा। युवाओं को राज्य के बाहर जाकर काम करने की जरूरत नहीं है, वह अपने राज्य में ही रोजगार पाएंगे। सबके सहयोग से मध्यप्रदेश देश का नंबर वन राज्य बनेगा। इस भावना के आधार पर पुनः कटनी के अंदर आज माइनिंग काॅन्क्लेव होने जा रही है।
डॉ यादव ने कहा कि उद्योगपतियों के साथ मिलकर के हम राज्य की बेहतरी के लिए जो बेहतर से बेहतर हो सकता है, वो सब करेंगे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here