खग्रास चंद्रग्रहण के कारण आज दोपहर से बंद हों गये राममंदिर के कपाट

0
123

(24×7न्यूजटाइम संवाददाता)
नयी दिल्ली।अयोध्या। खग्रास चंद्रग्रहण लगने के कारण रविवार दोपहर बाद से अयोध्या में राममंदिर के कपाट बंद कर दिये गयेे।
श्रीराममंदिर के प्रबंधन का कार्य देख रहे गोपाल राव ने बताया कि दर्शनार्थियों को 12 बजे तक श्रीराम मंदिर में प्रवेश दिया गया। श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र के सदस्य डॉ अनिल मिश्र ने बताया कि जिनका दर्शन पास दोपहर बाद किसी भी स्लॉट का बना है वह दर्शन नही कर पाया। श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ने आज के दर्शन पास धारकों को कल तक इसी पास पर दर्शन करने की छूट दी है। श्रीराममंदिर के साथ अयोध्या के सभी मठ मंदिर धर्मस्थल पर चंद्रग्रहण लगने के कारण 9 घंटे पहले शुरू हो रहे सूतक के कारण पूजा पाठ ,आरती आदि का अनुष्ठान बंद हो जाएगा।
हनुमान गढ़ी की पुजारी रमेश दास ने बताया कि 8 अगस्त से पूर्ववत दर्शन पूजन शुरू हो जाएगा। ज्योतिषाचार्य साकेत शरण मिश्र ने बताया कि भाद्रपद मास शुक्ल पक्ष की पूर्णिमा रविवार को खग्रास चंद्रग्रहण शतभिषा नक्षत्र और कुंभ राशि में लगेगा। चंद्रग्रहण का स्पर्श आज रात्रि 9 बजकर 57 पर होगा, चंद्रग्रहण का मध्य रात्रि 11 बजकर 41 मिनट और ग्रहण का मोक्ष समय रात्रि 1 बजकर 27 मिनट पर होगा। चंद्रग्रहण का पर्वकाल 3 घंटा 30 मिनट होगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here