(24×7न्यूजटाइम संवाददाता)
लखनऊ/ग्रेटर नोएडा । उत्तर प्रदेश के ग्रेटर नोएडा क्षेत्र बिसरख में ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण ने 50 करोड़ रुपये कीमत की 25000 वर्ग मीटर जमीन कब्जा मुक्त करायी गयी। ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण द्वारा लगातार अवैध कॉलोनाइजर कब्जाधारियों को नोटिस जारी कर रही। नोटिस का उल्लंघन करने पर ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण द्वारा अब तक अरबों रुपए की जमीन कब्जामुक्त कराई गई है। बिसरख के डूब क्षेत्र में बनाए गए अवैध कॉलोनी अतिक्रमण पर आज ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण ने कार्रवाई की। बिसरख डूब क्षेत्र में रहकर गुजर बसर करने वाले लोगों ने ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण की कार्रवाई का विरोध किया। ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण द्वारा तकरीबन 50 करोड़ की कीमत की जमीन कब्जामुक्त कराई गई।





