Tuesday, June 2, 2026
spot_img

नामांकन के बाद सीपी राधाकृष्णन ने समर्थन के लिए शुरू किया अभियान

(24×7न्यूजटाइम संवाददाता)
नई दिल्ली। उप राष्ट्रपति चुनाव के लिए राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) के उम्मीदवार सी पी राधाकृष्णन बुधवार को नामांकन प्रक्रिया पूरी करने के थोड़ी देर बाद ही समर्थन जुटाने के लिए पूर्व प्रधानमंत्री एवं जनता दल(एस) प्रमुख एचडी देवगौड़ा से मिलने सफदरजंग स्थित उनके आवास पर पहुंचे।
सूत्रों के अनुसार राजग उम्मीदवार भारतीय जनता पार्टी(भाजपा) और अन्य घटक दलों तथा विपक्षी पार्टियों के सांसदों से भी निजी तौर पर मिलकर अपने पक्ष में मतदान की अपील करेंगे।
राजग का प्रयास है उन्हें विपक्ष की ओर से कड़ी चुनौती न मिले और उनके उम्मीदवार निर्विरोध निर्वाचित हों। इसी रणनीति के तहत वरिष्ठ भाजपा नेता राजनाथ सिंह विपक्षी दलों से संपर्क साध रहे हैं।
नामांकन प्रक्रिया में श्री राधाकृष्णन के प्रस्तावकों में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी भी शामिल थे। इस दौरान गृह मंत्री अमित शाह, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा और राजग के कुछ सहयोगी दलों के नेता भी मौजूद थे।

spot_img

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img
- Advertisement -spot_img

Latest Articles