(24X7newstime Correspondent)
नयी दिल्ली। कांग्रेस ने कहा है कि बिहार में मतदाता सूची पुनरीक्षण में जिस तरह से फर्जी वोटर बताकर लोगों के नाम मतदाता सूची से हटाये जा रहे हैं उससे अब यह स्पष्ट हो गया है कि बिहार में जरूर कोई बहुत बड़ा गड़बड़झाला है।
कांग्रेस ने गुरुवार को कहा, “बिहार में एसआईआर के बाद जो गड़बड़झाला सामने आया है वह चौंकाने वाला है। समस्तीपुर का मामला देखें तो वहां एक मकान में 184 वोटर हैं। इस मकान में जिन लोगों के नाम मतदाता सूची में अलग-अलग जाति, धर्म के लोगों के नाम दर्ज हैं। ये फर्जी वोटर का खेल है, जिसकी मास्टरमाइंड भाजपा है और इसमें चुनाव आयोग की मिलीभगत है।” पार्टी ने कहा कि बिहार में एसआईआर के बाद कई जिंदा लोगों को वोटर लिस्ट में ‘मृत’ घोषित कर दिया गया। मिंटू पासवान ने उच्चतम न्यायालय को बताया कि वह अभी जिंदा हैं लेकिन मुझे चुनाव आयोग ने मृत बता दिया। साफ है- चुनाव आयोग लोगों को उनके अधिकार से वंचित कर रहा है, जिसे बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।





