बुद्धा पार्क में अन्य धर्म की मूर्तियों को लगाने से रोका जाये : मायावती

0
118

(24×7न्यूजटाइम संवाददाता)
लखनऊ। कानपुर स्थित बुद्धा पार्क में कानपुर विकास प्राधिकरण द्वारा प्रस्तावित शिवालय पार्क का बहुजन समाज पार्टी (बसपा) की राष्ट्रीय अध्यक्ष मायावती ने विरोध किया है। साथ ही सरकार से इसे तत्काल रोकने की मांग की है।
दरअसल, कानपुर स्थित बुद्धा पार्क के पास कानपुर विकास प्राधिकरण द्वारा प्रयागराज महाकुंभ की तरह 12 ज्योतिर्लिंगों के प्रतिरूप स्थापित किये जायेंगे। इसके लिए यहां शिवालय पार्क बनाने की तैयारी है। बीते 29 अगस्त को कानपुर के नगर आयुक्त सुधीर कुमार ने निर्माण के लिए जगह चिह्नित की है। इस पार्क में आगे की तरफ पूर्व में सुंदरीकरण कराया गया था जबकि पीछे की तरफ घने पेड़, झाड़ियां हैं। यहां पार्क में पीछे की तरफ पांच एकड़ जमीन पर शिवालय पार्क बनाने का प्रस्ताव है।
पार्क को लेकर रविवार को मायावती ने अपने सोशल मोडिया एक्सउन्ट पर पोस्ट किया “ संविधान के अनुसार भारत एक धर्मनिरपेक्ष देश है। जहाँ पर विभिन्न धर्मों एवं जातियों के लोग रहते हैं तथा हर धर्म के लोगों के अपने-अपने पूजास्थल हैं। जिसके तहत् ही कानपुर नगर में बुद्ध पार्क स्थित है जो यह बौद्ध धर्म एवं अम्बेडकर अनुयायियों के आस्था का केन्द्र है, लेकिन प्राप्त जानकारी के मुताबिक सरकार द्वारा इस पार्क में जो दूसरे धर्म के पूजा स्थल का निर्माण प्रस्तावित है, यह कतई भी उचित नहीं है। सरकार इसे तत्काल रोके, वरना यहाँ लोगों के बीच अशान्ति एवं घृणा फैल सकती है।”

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here