(24×7न्यूजटाइम संवाददाता)
फिरोजाबाद । उत्तर प्रदेश के फिरोजाबाद जनपद के टूंडला में एक निजी कार्यक्रम में पहुंचे समाजवादी पार्टी नेता शिवपाल यादव ने भारतीय जनता पार्टी सरकार पर हमला करते हुए कहा कि आम जनता को मिलने वाली सहूलियत भी नहीं मिल पाने से सरकार पूरी तरह फेल है। चुनाव आयोग को भी विपक्ष की शिकायतों पर ध्यान देना चाहिए।
समाजवादी पार्टी नेता शिवपाल यादव बुधवार को टूंडला में वरिष्ठ आईएएस अधिकारी संतोष यादव के पिता के त्रयोदशी कार्यक्रम में शामिल होने आए हुए थे। इस दौरान मीडिया के रूबरू होते हुए उन्होंने कहा कि केंद्र और प्रदेश की सरकार आम जनता को पानी बिजली जैसी सुविधाएं नहीं दे पा रहे हैं। किसानों को एमएसपी और खाद भी नहीं मिल रहा है। भाजपा सरकार पूरी तरह फेल है। स्कूलों को बंद करके पिछड़ेवर्ग के लोगोंसे शिक्षा का अधिकार छीना जा रहा है। चुनाव आयोग के विपक्षियों के सवाल पर उन्होंने कहा जबरदस्ती वोटो को काटा जा रहा है। चुनाव आयोग से जो विपक्षी नेताओं द्वारा शिकायत की जा रही है, वह सही है, उस पर चुनाव आयोग को ध्यान देना चाहिए।





