Tuesday, June 2, 2026
spot_img

भारतीय लोकतंत्र की गौरवशाली परंपराओं का प्रतीक है यूपी विधानसभा : सतीश महाना

(24×7न्यूजटाइम संवाददाता)
लखनऊ । उत्तर प्रदेश विधान सभा के अध्यक्ष सतीश महाना से बुधवार को राजस्थान विधान सभा के अध्यक्ष वासुदेव देवनानी ने विधान भवन में मुलाकात की। मुलाकात के दौरान महाना ने देवनानी को विधान भवन का अवलोकन कराया और भवन के ऐतिहासिक वैभव, स्थापत्य सौंदर्य तथा लोकतांत्रिक गरिमा से परिचित कराया।
श्री महाना ने कहा कि उत्तर प्रदेश विधान भवन केवल एक इमारत भर नहीं है, बल्कि यह भारतीय लोकतंत्र की गौरवशाली परंपराओं और संविधान प्रदत्त मूल्यों का प्रतीक है। इसकी स्थापत्य कला, ऐतिहासिक गरिमा और कार्यप्रणाली जनप्रतिनिधियों को सदैव जनता की सेवा और राष्ट्रहित में कार्य करने की प्रेरणा देती है। उन्होंने इस अवसर पर उत्तर प्रदेश विधान सभा की दीर्घ संसदीय परंपराओं, कार्यसंस्कृति और लोकतांत्रिक यात्रा का भी विस्तृत परिचय कराया।
श्री महाना ने कहा कि विधान सभा लोकतंत्र की उस प्रयोगशाला के समान है, जहाँ जनता की आकांक्षाएँ नीतियों और कार्यक्रमों का रूप लेती हैं। सदन की कार्यप्रणाली अनुशासन, पारदर्शिता और जनता की भागीदारी पर आधारित है, जो लोकतांत्रिक मूल्यों को और अधिक सुदृढ़ करती है।
राजस्थान विधान सभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी ने विधान भवन की भव्यता, स्थापत्य कला और गौरवशाली परंपराओं की सराहना करते हुए कहा कि यह अनुभव उनके लिए अत्यंत प्रेरणादायी है। उन्होंने उत्तर प्रदेश विधान सभा की संसदीय कार्यसंस्कृति और लोकतांत्रिक यात्रा के प्रति अपनी गहरी प्रशंसा व्यक्त की।
इस अवसर पर दोनों अध्यक्षों के बीच संसदीय कार्यप्रणाली, नवाचार और जनहित से जुड़े विभिन्न विषयों पर सार्थक विचार-विमर्श भी हुआ। लोकतंत्र को और अधिक जनोन्मुख और सशक्त बनाने के लिए आपसी सहयोग और अनुभवों के आदान-प्रदान की आवश्यकता पर बल दिया गया।

spot_img

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img
- Advertisement -spot_img

Latest Articles