Tuesday, June 2, 2026
spot_img

मतदाता सूची पर राहुल गांधी के आरोपों की जांच का मामला सुप्रीम कोर्ट पहुंचा

(24×7न्यूजटाइम संवाददाता)
नई दिल्ली। उच्चतम न्यायालय में एक जनहित याचिका दायर कर बेंगलुरु मध्य निर्वाचन क्षेत्र में कथित तौर पर बड़े पैमाने पर मतदाता सूची में गड़बड़ी की जांच एक पूर्व न्यायाधीश की अध्यक्षता वाले एक विशेष जाच दल (एसआईटी) से कराने की गुहार लगाई गई है।
अधिवक्ता रोहित पांडे की ओर से अधिवक्ता कौसर रज़ा फ़रीदी के माध्यम से दायर की इस याचिका में लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी के आरोपों की जांच की मांग की गई है।
याचिका में कहा गया है कि श्री गांधी ने 2024 के लोकसभा चुनावों के दौरान बेंगलुरु मध्य निर्वाचन क्षेत्र में बड़े पैमाने पर मतदाता सूची में हेराफेरी के आरोप लगाए थे। ये आरोप उन्होंने सात अगस्त को एक प्रेस कांफ्रेंस में लगाए थे।
याचिका में यह और भी निर्देश देने की गुहार लगाई गई है कि अदालत के निर्देशों का पालन होने और मतदाता सूचियों का स्वतंत्र ऑडिट पूरा होने तक मतदाता सूचियों में कोई और संशोधन या अंतिम रूप न दिया जाए।
याचिकाकर्ता ने मतदाता सूचियों की तैयारी, रखरखाव, पारदर्शिता, जवाबदेही और सत्यनिष्ठा सुनिश्चित करने के लिए भारत के चुनाव आयोग के लिए बाध्यकारी दिशानिर्देश जारी करने की भी माँग की है। दिशानिर्देश में डुप्लिकेट या फर्जी प्रविष्टियों का पता लगाने और उनकी रोकथाम के लिए एक तंत्र शामिल करने का अनुरोध किया गया है।
याचिका में चुनाव आयोग को सार्थक सत्यापन, ऑडिट और सार्वजनिक जांच को सक्षम बनाने के लिए मतदाता सूचियों को सुलभ बनाने का निर्देश देने की भी माँग की गई है।

spot_img

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img
- Advertisement -spot_img

Latest Articles