मोदी की मणिपुर यात्रा से पहल कांग्रेस का बयान, कहा… चंद घंटों की यात्रा से कुछ हासिल नहीं होगा…

0
109

(24×7न्यूजटाइम संवाददाता)
नयी दिल्ली। कांग्रेस ने कहा है कि करीब ढाई साल से हिंसा से झुलस रहे मणिपुर की यात्रा पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी यदि सच में महज कुछ घंटे के लिए जा रहे हैं तो यह औचित्यहीन है और इससे कुछ भी हासिल होने वाला नहीं है।
कांग्रेस संचार विभाग के प्रभारी जयराम रमेश ने रविवार को सोशल मीडिया एक्स पर कहा कि श्री मोदी 13 सितंबर को मणिपुर जा रहे हैं और उनकी यह यात्रा महज तीन घंटे की बताई जा रही है और इतना कम समय हिंसा की आग से झुलस रहे मणिपुर की समस्या को सुलझाने के लिए पर्याप्त नहीं है।
उन्होंने कहा ष्प्रधानमंत्री की 13 सितंबर को प्रस्तावित मणिपुर यात्रा का उनके समर्थक स्वागत कर रहे हैं। लेकिन ऐसा लग रहा है कि वह राज्य में लगभग तीन घंटे ही बिताएँगे – जी हाँ, सिर्फ़ तीन घंटे। इतनी जल्दबाज़ी की इस यात्रा से वह क्या हासिल करना चाहते हैं। यह वास्तव में राज्य के लोगों का अपमान है, जिन्होंने लंबे और कष्टदायक 29 महीनों तक उनका इंतज़ार किया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here