(24×7न्यूजटाइम संवाददाता)
नई दिल्ली। मोदी सरकार ने रेलवे बोर्ड के अध्यक्ष एवं मुख्य कार्यकारी अधिकारी सतीश कुमार का कार्यकाल एक वर्ष के लिए बढ़ा दिया है । एक सरकारी विज्ञप्ति के अनुसार नियुक्तियों से संबंधित मंत्रिमंडलीय समिति ने श्री कुमार का कार्यकाल आगामी एक सितंबर से एक वर्ष के लिए बढ़ाने के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी है।
भारतीय रेल सेवा के मैकेनिकल इंजीनियरिंग के 1986 बैच के अधिकारी श्री कुमार को गत वर्ष एक सितंबर को रेलवे बोर्ड का अध्यक्ष एवं मुख्य कार्यकारी अधिकारी बनाया गया था।





