Tuesday, June 2, 2026
spot_img

मोहन यादव आज करेंगे डायल-112 का शुभारंभ

(Tanvi Jha, 24x7newstime)
भोपाल । मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डा. मोहन यादव पुलिस की नई एकीकृत आपातकालीन सेवा डायल-112 का शुभारंभ गुरुवार को यहां कुशाभाऊ ठाकरे अंतरराष्ट्रीय कन्वेंशन सेंटर में करेंगे। इस अवसर पर पुलिस महानिदेशक कैलाश मकवाना भी मौजूद रहेंगे। अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक (रेडियो/दूरसंचार) संजीव शमी ने बताया कि डायल-100 की गौरवशाली विरासत को आगे बढ़ाते हुए, डायल-112 को बहु-एजेंसी, स्मार्ट और एकीकृत प्रतिक्रिया प्रणाली के रूप में विकसित किया गया है। अब पुलिस (100), स्वास्थ्य/एम्बुलेंस (108), अग्निशमन (101), महिला हेल्पलाइन (1090), साइबर क्राइम (1930), रेल मदद (139), हाईवे एक्सिडेंट रिस्पॉन्स (1099), प्राकृतिक आपदा (1079) और महिला एवं चाइल्ड हेल्पलाइन (181, 1098) सभी सेवाएं एक ही नंबर 112 से उपलब्ध होंगी।नई प्रणाली में रीयल-टाइम लोकेशन ट्रैकिंग, डेटा एनालिटिक्स, चैटबॉट सुविधा, नागरिकों और पुलिस के लिए मोबाइल ऐप, गोपनीयता हेतु नंबर मास्किंग, बॉडी वॉर्न कैमरा और उन्नत फ्लीट मैनेजमेंट जैसे फीचर्स शामिल हैं। प्रत्येक शिफ्ट में 100 एजेंट की क्षमता वाला नया कॉन्टैक्ट सेंटर और 40 सीटों का डिस्पैच यूनिट भी स्थापित किया गया है।
डायल-100 से अब तक की उपलब्धियां (2015–2025) कुल कॉल प्राप्त: 8.99 करोड़, कार्यवाही योग्य कॉल: 2.07 करोड़, महिला सुरक्षा हेतु प्रतिक्रिया: 19,71,396, सड़क दुर्घटना में सहायता: 12,48,621, वरिष्ठ नागरिक सहायता: 2,23,288, लापता बच्चों की खोज: 27,112, आत्महत्या एवं अवसाद से जुड़ी घटनाओं में हस्तक्षेप: 2,64,347, परित्यक्त नवजात शिशु बचाव: 1,300 शामिल है। अधिकारियों के अनुसार, डायल-112 केवल त्वरित प्रतिक्रिया ही नहीं देगा, बल्कि संभावित खतरों का पूर्वानुमान लगाकर नागरिक सुरक्षा में अहम भूमिका निभाएगा।

spot_img

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img
- Advertisement -spot_img

Latest Articles