Tuesday, June 2, 2026
spot_img

रायसेन से 11 दिन से लापता निकिता पंजाब में मिली

(24×7न्यूजटाइम संवाददाता)
रायसेन,। मध्यप्रदेश के रायसेन जिले से 18 अगस्त से लापता निकिता लोधी को पुलिस ने पंजाब के संगरूर से बरामद कर लिया है। अनुविभागीय अधिकारी पुलिस आलोक श्रीवास्तव ने बताया कि निकिता को रायसेन पुलिस ने संगरूर से बरामद कर लिया है। अभी रायसेन पुलिस और निकिता के परिजन संगरूर में ही है।
उन्होंने बताया कि लगभग चार साल पहले निकिता के घर में संदीप नाम का युवक पंजाब से नया हार्वेस्टर लेकर आया था, तभी से संदीप और निकिता की दोस्ती थी । दोनों की इंस्टाग्राम पर बातचीत चल रही थी। अभी संदीप हैदराबाद के पास काजीगुंडा में हार्वेस्टर ड्राइवर का काम कर रहा था। निकिता लगातार उसके संपर्क में थी।
श्री श्रीवास्तव के अनुसार 18 अगस्त को निकिता कॉलेज का फार्म भरने का कहकर गई, वहीं से गैरतगंज से बस से भोपाल गई। भोपाल से दो ट्रेन बदलकर काजीगुंडा पहुंची, फिर संदीप और निकिता ट्रेन द्वारा पंजाब पहुंच गए। वहां मंदिर में दोनों ने शादी कर ली तथा जिला न्यायालय संगरूर में आवेदन देकर पुलिस प्रोटेक्शन की मांग की। कोर्ट ने इस संबंध में आदेश भी कर दिया है। आज निकिता के परिजन द्वारा कोर्ट में अपील की जाएगी, उसके बाद कोर्ट के आदेश अनुसार रायसेन पुलिस अग्रिम कार्रवाई करेगी।

spot_img

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img
- Advertisement -spot_img

Latest Articles