Tuesday, June 2, 2026
spot_img

राहुल की जान के खतरे के दावे वाले मामले में बड़ा यू टर्न

(24x7newstime Correspondent)

नयी दिल्ली।  लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी की जान के खतरे के दावे वाले मामले में बड़ा यू टर्न सामने आया हैं और इस दावे पर स्वयं श्री गांधी ने अहमति जतायी है। पुणे की विशेष अदालत में श्री गांधी की तरफ से लिखित जवाब दाखिल करने वाले वकील ने इसे वापस लिया। वकील मिलिंद पवार ने कहा , “मैंने अपने क्लाइंट राहुल गांधी से सलाह लिए बिना यह लिखित जवाब दाखिल कर दिया था जिसे मैं वापस ले रहा हूँ।” उन्होंने यह भी कहा है कि कल वह अदालत में औपचारिक रूप से आवेदन दाखिल की श्री गांधी की तरफ से दाखिल लिखित जवाब को वापस ले लेंगे। इस मसले पर कांग्रेस सोशल मीडिया डिपार्टमेंट हेड सुप्रिया श्रीनेत ने बयान जारी कर कहा “राहुल गांधी जी के वकील ने बिना उनसे बात किए या उनकी सहमति लिए अदालत में लिखित बयान दाखिल करके उनकी जान पर खतरे का हवाला दिया था। इस बात से राहुल जी की घोर असहमति है। इसलिए कल उनके वकील इस लिखित बयान को अदालत से वापस लेंगे। ” गौरतलब है कि श्री गांधी के खिलाफ पुणे की विशेष अदालत में सावरकर के पोते ने याचिका दाखिल की है , जिसको लेकर फिलहाल पुणे की विशेष एमपी/एमएलए अदालत में मामला चल रहा है।

spot_img

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img
- Advertisement -spot_img

Latest Articles