Tuesday, June 2, 2026
spot_img

वाराणसी में मॉरीशस के प्रधानमंत्री का शंखनाद, घंटे-घड़ियाल से होगा स्वागत

(24×7न्यूजटाइम संवाददाता)
वाराणसी। सांस्कृतिक नगरी काशी में 11 सितंबर को मॉरीशस के प्रधानमंत्री नवीनचंद्र रामगुलाम के दौरे की तैयारियां जोर-शोर से चल रही हैं। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) उनके भव्य स्वागत के लिए कोई कसर नहीं छोड़ रही है।
भाजपा के जिला मीडिया प्रभारी अरविंद मिश्रा ने बताया कि एयरपोर्ट से होटल तक काशी की सांस्कृतिक झलक देखने को मिलेगी। प्रधानमंत्री के रूट पर काशीवासी और कार्यकर्ता भारत व मॉरीशस के झंडों, डमरू, घंटे-घड़ियाल के साथ उनका स्वागत करेंगे। कई स्थानों पर बनारस और बाहर से आए कलाकारों द्वारा गायन, वादन और नृत्य जैसे सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा।
श्री मिश्रा ने बताया कि विभिन्न स्थानों पर पुष्प वर्षा की भी व्यवस्था की जाएगी। इस दिन काशी में लघु भारत की तस्वीर देखने को मिलेगी। इससे पहले, जापान के पूर्व प्रधानमंत्री शिंजो आबे 12 दिसंबर 2015 को काशी आए थे और अभूतपूर्व स्वागत से अभिभूत हुए थे। इसी तरह, फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों मार्च 2018 में काशी आए थे और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ गंगा में नौका विहार किया था। उस दौरान घाटों पर सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया था। मॉरीशस के प्रधानमंत्री के इस दौरे से भारत और मॉरीशस के बीच संबंध और प्रगाढ़ होंगे।

spot_img

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img
- Advertisement -spot_img

Latest Articles