हमास की हिरासत में मौजूद 20 बंधकों की मौत की आशंका : ट्रम्प

0
96

(24×7न्यूजटाइम डेस्क/एजेंसी)

वाशिंगटन।  अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने दावा किया है कि हमास लड़ाकों द्वारा बंधक बनाए गए 20 बंधकों में से कुछ की मौत हो गई होगी क्योंकि इजराइली सेना ने गाजा पर कब्जे के लिए अपना सैन्य अभियान शुरू करने के पहले निवासियों से शहर खाली करने का आह्वान किया है।
ओवल ऑफिस में पत्रकारों को दिए गए एक ब्रीफिंग में श्री ट्रम्प से जब गाजा की स्थिति और हमास आतंकवादियों के साथ इजराइल की चल रही लड़ाई के बारे में पूछा गया, तो उन्होंने कहा, “यह 20 लोगों की बात है लेकिन मुझे लगता है कि इन 20 लोगों में से कुछ की हाल में मौत हो गई होगी। मैं यही सुन रहा हूं। लेकिन मुझे उम्मीद है कि ऐसा नहीं हुआ हो।”
राष्ट्रपति ट्रम्प की मध्यस्थता प्रक्रिया के बारे में टिप्पणी थी, “हम हमास के साथ गहन बातचीत कर रहे हैं। हमने उससे कहा कि अगर इजराइली बंधकों को रिहा नहीं किया गया तो हालात कठिन और बदतर हो सकते हैं।” ट्रम्प ने कहा, ‘‘सभी को अभी रिहा करो। अगर ऐसा हुआ तो उनके लिए बहुत होगा, वरना स्थिति और खराब होगी।”
उन्होंने इस मामले पर और जानकारी देने से इनकार किया। फिर भी ऐसा लगता है कि वाशिंगटन गुप्त वार्ता के जरिए किसी समझौते पर पहुंचने की कोशिश कर रहा है। विशेष दूत स्टीव विटकॉफ ने पेरिस में कतर के अधिकारियों से मुलाकात की और गाजा में युद्धविराम और बंधकों की रिहाई के समझौते पर पहुंचने के प्रयासों पर चर्चा की।
सीएनएन की रिपोर्ट के अनुसार 48 बंधक अभी भी कैद में हैं, जिनमें से 26 को मृत घोषित कर दिया गया है और आईडीएफ ने फिलहाल राष्ट्रपति के बयान के बारे में कोई जानकारी नहीं दी है।
गौरतलब है कि श्री ट्रंप ने अगस्त में भी ऐसा ही एक बयान दिया था, जिसमें उन्होंने दावा किया था कि कुछ कैदी मर गए हैं। लेकिन बाद में उनके जीवित होने का खुलासा हुआ था। ट्रम्प के बयान से बंधकों के परिवारों को बहुत परेशानी हुई थी।
हमास की मांगों पर पूछे जाने पर ट्रम्प ने पत्रकारों से कहा कि उनकी कुछ मांगें वाजिब हैं। लेकिन उन्होंने सात अक्टूबर को भी याद रखने की बात दोहराई। श्री ट्रम्प ने कहा कि सात अक्टूबर को भूलना आसान नहीं है। लेकिन लोग जानबूझकर सात अक्टूबर को भूल जाते हैं। इसलिए आपको इसे बहुत शिद्दत से याद रखना होगा।
हमास ने इजराइल को चेतावनी दी है कि अगर वह अपना सैन्य अभियान जारी रखता है तो वह हिरासत में लिए गए आठ बंधकों में से कम से कम एक को मार डालेगा।
अमेरिकी राष्ट्रपति ने इजराइल में उन लोगों द्वारा निकाले गए जुलूसों की आलोचना की है जो आईडीएफ से गाजा में अपनी कार्रवाई रोकने की मांग कर रहे हैं। उनका कहना है कि इन लोगों ने इजराइल को मुश्किल स्थिति में डाल दिया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here