Tuesday, June 2, 2026
spot_img

यूपी में महिलाओं की सुरक्षा और आत्मनिर्भरता को लेकर 100 महिला शक्ति केंद्रों का शुभारंभ

लखनऊ, (24×7न्यूजटाइम संवाददाता)। उत्तर प्रदेश में महिलाओं की सुरक्षा, सम्मान और आर्थिक सशक्तिकरण को मजबूत बनाने के लिए एक बड़ी पहल के तहत उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने सोमवार को ‘महिला शक्ति केंद्र’ योजना का शुभारंभ किया। लखनऊ के एक निजी होटल हयात रीजेंसी में आयोजित कार्यक्रम में उन्होंने बटन दबाकर प्रदेश के 100 विकास खंडों में इन केंद्रों की शुरुआत की।
इस मौके पर उपमुख्यमंत्री ने महिला शक्ति केंद्र का लोगो और डैशबोर्ड भी लॉन्च किया, साथ ही एक संदर्भ पुस्तिका का विमोचन किया। उन्होंने कहा कि ये केंद्र महिलाओं के लिए सुरक्षित, भरोसेमंद और सहायक मंच के रूप में काम करेंगे, जहां उन्हें सामाजिक, कानूनी और आर्थिक अधिकारों से जुड़ी जानकारी और मदद मिलेगी।
उन्होंने बताया कि प्रथम चरण में 100 विकास खंडों में ये केंद्र शुरू किए जा रहे हैं, जिन्हें मिशन शक्ति की तर्ज पर संचालित किया जाएगा। आगे चलकर प्रदेश के सभी विकास खंडों में इनका विस्तार किया जाएगा। प्रत्येक केंद्र के लिए आवश्यक संसाधनों और संचालन के लिए सरकार द्वारा वित्तीय व्यवस्था भी सुनिश्चित की गई है।
केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि महिला शक्ति केंद्र जेंडर रिसोर्स सेंटर के रूप में काम करेंगे और महिला एवं बाल विकास, पुलिस, पंचायती राज सहित विभिन्न विभागों के साथ समन्वय बनाकर महिलाओं के खिलाफ हिंसा की रोकथाम और सरकारी योजनाओं का लाभ दिलाने में मदद करेंगे।
उन्होंने यह भी कहा कि महिलाओं की सक्रिय भागीदारी के बिना प्रदेश को ट्रिलियन डॉलर अर्थव्यवस्था बनाने और विकसित उत्तर प्रदेश के लक्ष्य को हासिल करना संभव नहीं है। इसलिए सरकार महिलाओं को आत्मनिर्भर और सशक्त बनाने के लिए निरंतर प्रयास कर रही है।
कार्यक्रम में विभिन्न विभागों और संस्थाओं के बीच कई महत्वपूर्ण समझौता ज्ञापनों (एमओयू) पर हस्ताक्षर भी किए गए। साथ ही विभिन्न जनपदों से आई महिलाओं ने अपने अनुभव साझा किए।यूपी में महिलाओं की सुरक्षा और आत्मनिर्भरता को लेकर 100 महिला शक्ति केंद्रों का शुभारंभ
लखनऊ, (24×7न्यूजटाइम संवाददाता)। उत्तर प्रदेश में महिलाओं की सुरक्षा, सम्मान और आर्थिक सशक्तिकरण को मजबूत बनाने के लिए एक बड़ी पहल के तहत उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने सोमवार को ‘महिला शक्ति केंद्र’ योजना का शुभारंभ किया। लखनऊ के एक निजी होटल हयात रीजेंसी में आयोजित कार्यक्रम में उन्होंने बटन दबाकर प्रदेश के 100 विकास खंडों में इन केंद्रों की शुरुआत की।
इस मौके पर उपमुख्यमंत्री ने महिला शक्ति केंद्र का लोगो और डैशबोर्ड भी लॉन्च किया, साथ ही एक संदर्भ पुस्तिका का विमोचन किया। उन्होंने कहा कि ये केंद्र महिलाओं के लिए सुरक्षित, भरोसेमंद और सहायक मंच के रूप में काम करेंगे, जहां उन्हें सामाजिक, कानूनी और आर्थिक अधिकारों से जुड़ी जानकारी और मदद मिलेगी।
उन्होंने बताया कि प्रथम चरण में 100 विकास खंडों में ये केंद्र शुरू किए जा रहे हैं, जिन्हें मिशन शक्ति की तर्ज पर संचालित किया जाएगा। आगे चलकर प्रदेश के सभी विकास खंडों में इनका विस्तार किया जाएगा। प्रत्येक केंद्र के लिए आवश्यक संसाधनों और संचालन के लिए सरकार द्वारा वित्तीय व्यवस्था भी सुनिश्चित की गई है।
केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि महिला शक्ति केंद्र जेंडर रिसोर्स सेंटर के रूप में काम करेंगे और महिला एवं बाल विकास, पुलिस, पंचायती राज सहित विभिन्न विभागों के साथ समन्वय बनाकर महिलाओं के खिलाफ हिंसा की रोकथाम और सरकारी योजनाओं का लाभ दिलाने में मदद करेंगे।
उन्होंने यह भी कहा कि महिलाओं की सक्रिय भागीदारी के बिना प्रदेश को ट्रिलियन डॉलर अर्थव्यवस्था बनाने और विकसित उत्तर प्रदेश के लक्ष्य को हासिल करना संभव नहीं है। इसलिए सरकार महिलाओं को आत्मनिर्भर और सशक्त बनाने के लिए निरंतर प्रयास कर रही है।
कार्यक्रम में विभिन्न विभागों और संस्थाओं के बीच कई महत्वपूर्ण समझौता ज्ञापनों (एमओयू) पर हस्ताक्षर भी किए गए। साथ ही विभिन्न जनपदों से आई महिलाओं ने अपने अनुभव साझा किए।

spot_img

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img
- Advertisement -spot_img

Latest Articles