Tuesday, June 2, 2026
spot_img

श्री काशी विश्वनाथ धाम में सुगम और स्पर्श दर्शन कराने के नाम पर पैसा वसूलने वाले 25 ठग गिरफ्तार

वाराणसी(24×7न्यूजटाइम संवाददाता)। उत्तर प्रदेश की धार्मिक नगरी काशी में श्री काशी विश्वनाथ धाम में दर्शन-पूजन के लिए रोज हजारों श्रद्धालु पहुंचते हैं। अक्सर श्रद्धालुओं को सुगम दर्शन और स्पर्श दर्शन कराने के नाम पर पैसे लेकर ठगी करने के मामले सामने आते रहते हैं। पुलिस ने रविवार को विशेष चेकिंग अभियान चलाकर श्री काशी विश्वनाथ धाम के गेट नंबर चार से 25 ठगों को गिरफ्तार किया है।
पुलिस आयुक्त मोहित अग्रवाल के निर्देश पर पुलिस उपायुक्त काशी जोन गौरव बंसवाल के निर्देशन में सहायक पुलिस आयुक्त दशाश्वमेध डॉ. अतुल अंजान त्रिपाठी व चौक थाने की टीम ने धाम के बाहर गहन चेकिंग अभियान चलाया। टीम को पता चला कि कुछ लोग भीड़ लगाकर श्रद्धालुओं को घेरते हुए सुगम दर्शन कराने के नाम पर पैसे की मांग कर रहे थे। साथ ही श्रद्धालुओं के साथ दुर्व्यवहार भी किया जा रहा था।
डॉ. अतुल अंजान त्रिपाठी ने बताया कि कई दिनों से इस प्रकार की शिकायतें मिल रही थीं। ट्रेनिंग के बाद ज्वाइनिंग किए नए महिला व पुरुष पुलिसकर्मियों को सादे वेश में धाम के बाहर तैनात किया गया था। चेकिंग के दौरान कुछ लोगों द्वारा श्रद्धालुओं के साथ दुर्व्यवहार और पैसा वसूली का मामला सामने आया। दशाश्वमेध और चौक थाने की टीम ने कुल 25 लोगों को मौके पर पकड़ा। इन सभी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।

spot_img

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img
- Advertisement -spot_img

Latest Articles