Tuesday, June 2, 2026
spot_img

देवास में उद्योग हर वर्ष कमा रहे हैं पांच हजार करोड़ से अधिक विदेशी मुद्रा

(24×7 न्यूजटाइम संवाददाता)
देवास। मध्यप्रदेश के देवास में कार्यरत उद्योग हर वर्ष पांच हजार करोड़ रुपए से अधिक की विदेशी मुद्रा कमा रहे हैं।
एसोसिएशन ऑफ इंडस्ट्रीज के अध्यक्ष अशोक खंडेलिया ने बताया कि देवास में इस समय छोटे, मध्यम और बड़े उद्योग सहित लगभग 800 उद्योग चल रहे हैं, जिसमें लगभग साठ हजार से अधिक श्रमिक सेवारत हैं। इन उद्योगों में यांत्रिक, केमीकल, सोया आदि सामानों का उत्पादन हो रहा है। इसमें कुछ उत्पादन का शत् प्रतिशत निर्यात होता है, जबकि कुछ का अनुपात कम ज्यादा है।
श्री खंडेलिया ने कहा कि यहां से दवाई, सोया से बनी चीजों सहित सिगरेट में लगने वाले फिल्टर तक का निर्यात होता है। अमेरिका ने हाल ही में शुल्क बढ़ाया तथा बढ़ाने की बात कही है। इससे आंशिक फर्क पड़ेगा, लेकिन अमेरिका में भी मंहगाई बढ़ेगी। उन्होंने कहा कि अमेरिका भारत पर अपने यहां की वस्तुओं को बेचने का जैसे तैसे दबाव बना रहा है, लेकिन सरकार दबाव में नहीं आ रही है। आने वाले समय में आंशिक रूप से थोड़ा-सा असर तो पड़ेगा लेकिन सरकार दबाव में नहीं आ रही है। यह अच्छा है।

spot_img

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img
- Advertisement -spot_img

Latest Articles