Tuesday, June 2, 2026
spot_img

भारत और सऊदी अरब ने द्विपक्षीय रक्षा सहयोग को मजबूत बनाने की प्रतिबद्धता दोहरायी

(24×7न्यूजटाइम संवाददाता)
नई दिल्ली। भारत और सऊदी अरब ने द्विपक्षीय रक्षा सहयोग को और अधिक मजबूत बनाने की प्रतिबद्धता को दोहराया है। दोनों देशों के बीच गुरुवार को यहां रक्षा सहयोग पर संयुक्त समिति की 7 वीं बैठक हुई। भारत की ओर से बैठक की अध्यक्षता रक्षा मंत्रालय में संयुक्त सचिव अमिताभ प्रसाद और सऊदी अरब की ओर से जनरल साद मोहम्मद एच अलकाथिरी ने की। दोनों पक्षों ने द्विपक्षीय रक्षा सहयोग को और मजबूत बनाने की प्रतिबद्धता को दोहराया और पिछली बैठक के दौरान लिए गए अधिकांश महत्वपूर्ण निर्णयों के अमल पर प्रसन्नता व्यक्त की। दोनों ने रक्षा संबंधों को मजबूत बनाने और सहयोग के नए रास्तों का पता लगाने की दृष्टि से प्रशिक्षण सहयोग, औद्योगिक भागीदारी, समुद्री सहयोग और सैन्य अभ्यास जैसे क्षेत्रों पर चर्चा की। उन्होंने इस संबंध में प्रशिक्षण क्षमताओं और आवश्यकताओं पर भी चर्चा की। भारत ने सऊदी सशस्त्र बलों को प्रशिक्षण प्रदान करने की पेशकश की और साइबर, आईटी, आपदा प्रबंधन तथा सामरिक संचार में सहयोग पर चर्चा की। भारतीय पक्ष ने रक्षा निर्माण के क्षेत्र में भारत के बढ़ते कौशल पर प्रकाश डाला और स्वदेशी अत्याधुनिक उपकरणों का प्रदर्शन किया।

spot_img

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img
- Advertisement -spot_img

Latest Articles