Tuesday, June 2, 2026
spot_img

सशस्त्र सेनाओं के शीर्ष कमांडरों के सम्मेलन को संबोधित करेंगे मोदी

(24×7 न्यूजटाइम संवाददाताा)

नई दिल्ली।  प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ऑपरेशन सिंदूर के बाद पहली बार सशस्त्र सेनाओं के शीर्ष कमांडरों के सम्मेलन को संबोधित करेंगे और राष्ट्रीय सुरक्षा से संबंधित मुद्दों पर सेनाओं के लिए सरकार का दृष्टिकोण साझा करेंगे।
सशस्त्र सेनाओं के शीर्ष कमांडरों का सम्मेलन 15 से 17 सितम्बर तक कोलकात्ता में होगा। यह पहला मौका है जब इस सम्मेलन का आयोजन कोलकात्ता में किया गया है। निरंतर बदलती भू राजनीतिक स्थिति और दुनिया के कई हिस्सों में चल रहे संघर्षों को देखते हुए ऑपरेशन सिंदूर की पृष्ठभूमि में हो रहे इस सम्मेलन को काफी महत्वपूर्ण माना जा रहा है। सम्मेलन में भविष्य की चुनौतियों और उनसे निपटने की तैयारियों पर विशेष रूप से चर्चा की जायेगी।
सम्मेलन में प्रधानमंत्री को तीनों सेनाओं के एकीकरण से संबंधित बड़े सुधार थिएटर कमान के गठन के बारे में एक प्रस्तुति दी जा सकती है। इसके अलावा प्रधानमंत्री को रक्षा क्षेत्र में मेक इन इंडिया योजना की स्थिति से अवगत कराने के साथ साथ स्वेदशी हथियार प्रणालियों और प्लेटफार्म के बारे में भी जानकारी दी जायेगी। इसके अलावा ऑपरेश सिंदूर के दौरान इस्तेमाल किये गये स्वदेशी हथियारों के बारे में भी अलग से प्रस्तुति तैयार की जा रही है।
इस वर्ष के सम्मेलन का विषय ‘सुधारों का वर्ष – भविष्य के लिए परिवर्तन’ है। सम्मेलन का उद्घाटन प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी करेंगे और रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोभाल, रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ , प्रमुख रक्षा अध्यक्ष जनरल अनिल चौहान और रक्षा सचिव राजेश कुमार सिंह भी इसमें शामिल होंगे। तीनों सेनाओं के प्रमुखों और एकीकृत रक्षा स्टाफ के अधिकारियों के अलावा अन्य मंत्रालयों के सचिवों के भी सम्मेलन में हिस्सा लेने की संभावना है।

spot_img

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img
- Advertisement -spot_img

Latest Articles