Tuesday, June 2, 2026
spot_img

भोपाल रेल मंडल से गुजरेगी तीन जोड़ी दिवाली एवं छठ पूजा स्पेशल ट्रेन

(24×7 न्यूजटाइम संवाददाता)

भोपाल। रेलवे ने यात्रियों की सुविधा के मद्देनजर दीवाली एवं छठ के त्यौहारों को देखते हुए पश्चिम मध्य रेलवे के भोपाल रेल मंडल के इटारसी, भोपाल एवं बीना होकर विभिन्न गंतव्यों के लिए तीन जोड़ी स्पेशल ट्रेनों को चलाने का निर्णय लिया है।
भोपाल रेल मंडल के प्रवक्ता ने बताया कि गाड़ी संख्या 01079 स्पेशल 26 सितंबर से 30 नवंबर तक रात 22.30 बजे मुम्बई (सीएसएमटी) से प्रस्थान कर अगले दिन 10.00 बजे गोरखपुर और गाड़ी संख्या 01080 स्पेशल 28 सितंबर से 02 दिसंबर के बीच गोरखपुर से 11.30 बजे प्रस्थान कर अगले दिन 00.40 बजे मुम्बई (सीएसएमटी) पहुँचेगी। यह ट्रेन अपने रास्ते में दादर सेन्ट्रल, ठाणे, कल्याण, इगतपुरी, नासिक रोड, मनमाड़, जलगांव, भुसावल, खंडवा, इटारसी, भोपाल, बीना, वीरांगना रानी लक्ष्मीबाई (झांसी), उरई, कानपुर सेन्ट्रल, लखनऊ, गोंडा, बस्ती और खलीलाबाद स्टेशन पर ठहराव लेगी।
गाड़ी संख्या 01415 स्पेशल 27 सितंबर से 30 नवंबर तक 06.50 बजे पुणे से प्रस्थान कर अगले दिन 16.00 बजे गोरखपुर और गाड़ी संख्या 01416 स्पेशल 28 सितंबर से 01 दिसंबर के बीच गोरखपुर से 17.30 बजे प्रस्थान कर अगले दिन 03.15 बजे पुणे पहुँचेगी। यह ट्रेन रास्तें में दोनों दिशाओं में दौंड कोर्ड लाइन, अहमदनगर, कोपरगांव, मनमाड, भुसावल, खंडवा, इटारसी, भोपाल, बीना, वीरांगना लक्ष्मी बाई झांसी, कानपुर सेन्ट्रल, लखनऊ, गोंडा और बस्ती स्टेशनों पर ठहराव लेगी।
गाड़ी संख्या 01207 नागपुर-समस्तीपुर-नागपुर साप्ताहिक स्पेशल 24 सितंबर से 26 नवंबर तक बुधवार 10.40 बजे नागपुर से प्रस्थान कर गुरूवार 21.30 बजे समस्तीपुर और गाड़ी संख्या 01208 स्पेशल 25 सितंबर से 27 नवंबर के बीच समस्तीपुर से गुरूवार 23.45 बजे प्रस्थान कर शनिवार 07.00 बजे नागपुर पहुँचेगी। यह गाड़ी अपने मार्ग में बैतूल, इटारसी, भोपाल, बीना, वीरांगना लक्ष्मी बाई झांसी, कानपुर सेन्ट्रल, ऐशबाग, गोंडा, बस्ती, गोरखपुर, छपरा, हाजीपुर और मुजफ्फरपुर स्टेशन पर रूकेगी।

spot_img

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img
- Advertisement -spot_img

Latest Articles