Tuesday, June 2, 2026
spot_img

भाजपा सरकार ने अन्याय, अत्याचार के सारे रिकार्ड तोड़े : अखिलेश यादव

(24×7न्यूजटाइम संवाददाता)
लखनऊ । समाजवादी पार्टी (सपा) अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा कि भाजपा सरकार ने उत्तर प्रदेश को अराजकता में धकेल दिया है। इस सरकार ने अन्याय, अत्याचार के सारे रिकार्ड तोड़ दिये है। श्री यादव ने बुधवार को जारी बयान में कहा कि भाजपा सरकार ने कानून, व्यवस्था, महंगाई, बेरोजगारी, भ्रष्टाचार को लेकर जनता से झूठे वादे किये। भाजपा सरकार हर मामले में विफल हो गयी है। कानून-व्यवस्था पर इस सरकार का जीरो टॉलरेंस का दावा जीरो हो चुका है। हत्या, लूट, बलात्कार की घटनाएं थमने का नाम नहीं ले रही है। राजधानी लखनऊ भी अपराधिक घटनाओं से सुरक्षित नहीं है। 24 घंटे में तीन हत्याओं से लखनऊ दहल गया। मडियांव में बदमाशों ने घर में घुसकर बुजुर्ग को गोली मार दी।
उन्होंने कहा कि प्रदेश के तमाम जिलों में हर रोज हत्या, लूट की घटनाएं हो रही है। भाजपा सरकार में महिलाएं और बेटियां सुरक्षित नहीं है। भाजपा सरकार के सारे नारे और दावे खोखले साबित हुए हैं। यही हाल स्वास्थ्य विभाग का है। अस्पतालों में दवा, इलाज नहीं मिल रहा है। सरकार की नीतियों से परेशान होकर बड़े-बड़े मेडिकल संस्थानों के डॉक्टर इस्तीफा दे रहे हैं। अस्पतालों और मेडिकल कॉलेजों में प्रोफेसर, डॉक्टर, नर्सेज अन्य पैरा मेडिकल स्टाफ की भारी कमी है। मरीज और तीमारदार दवा, इलाज के लिए भटक रहे है।
अखिलेश यादव ने कहा कि सरकार और विभागीय मंत्री व्यवस्था सुधारने के बजाय बड़ी-बड़ी डींगे मारते है। जनता को गुमराह करते है। स्वास्थ्य व्यवस्था सुधारने के लिए सरकार कोई ठोस कार्रवाई नहीं कर रही है। भाजपा सरकार ने पूरी व्यवस्था चौपट कर दी है। किसानों को फसलों के लिए डीएपी, यूरिया नहीं मिल पायी। महीनों से किसान जिलों-जिलों में सहकारी समितियों पर लाइनों में दिन-दिन भर खड़ा रहा लेकिन खाद नहीं मिली। सरकार ने किसानों को खाद की व्यवस्था करने के बदले पुलिस से लाठियों से पिटवाया। इस सरकार की अकर्मण्यता से हर वर्ग परेशान है।

spot_img

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img
- Advertisement -spot_img

Latest Articles