Tuesday, June 2, 2026
spot_img

नेपाल सीमा पर एसएसबी के साथ पुलिस पेट्रोलिंग जारी

(24×7न्यूजटाइम संवाददाता)
पीलीभीत । पीलीभीत जिला प्रशासन भारत-नेपाल सीमा पर पैनी नजर बनाये हुये है। खुफिया तंत्र सक्रिय होने के साथ सीमा क्षेत्र के गांवों में एसएसबी और पुलिस की फुट पेट्रोलिंग अभी भी जारी है। नेपाल सीमा पर एसएसबी, पीएसी एवं थाना माधोटांडा पुलिस की संयुक्त टीम ने गुरुवार कानून-व्यवस्था एवं शांति बनाए रखने के दृष्टिगत सतर्क निगरानी एवं भारी पुलिस बल के साथ लगातार पेट्रोलिंग जारी रखी। इस दौरान सीमा क्षेत्र में मौजूद नागरिकों से संवाद स्थापित कर उनकी समस्याओं को सुना गया तथा सुरक्षा संबंधी जागरूक किया गया। दो बंदियों के नेपाल के महेंद्र नगर से सीमा पर आने की जानकारी के संबंध में एसएसपी पीलीभीत अभिषेक यादव का कहना है कि यह घटना उत्तराखंड राज्य की वनबसा सीमा पर की बताई गई है। पूर्ण विवरण के लिए पीलीभीत पुलिस उत्तराखंड की वनबसा पुलिस से संपर्क में है। उन्होंने यह भी कहा कि जो भी बंदी अथवा कैदी नेपाल की जेल से यहां की सीमा पर आए है वे नेपाल राष्ट्र के अपराधी है,उनका यहां से कोई भी सरोकार नहीं है। यदि यहां का कोई अपराधी होता है तब पुलिस की प्रक्रिया होती है। नेपाल से भागे बंदियों पर कोई भी निर्णय लेने की जिम्मेदारी होती है। यहां की पुलिस को इससे कोई लेना देना नहीं होता। जिलाधिकारी ज्ञानेंद्र सिंह के अनुसार सीमा क्षेत्र में पूर्ण चौकसी की जा रही है। नेपाल से आ रही सूचनाओं के अनुसार अब स्थिति धीरे धीरे सामान्य की ओर है। सीमा पर आवागमन एसएसबी के वेरिफिकेशन और उन्हीं दिशा निर्देशन में है। पीलीभीत के एसएसपी अभिषेक यादव ने बताया नेपाल में फंसे भारतीय नागरिकों की सहायता को पुलिस मुख्यालय लखनऊ में अपर पुलिस महानिदेशक कानून व्यवस्था के अधीन विशेष नियंत्रण कक्ष स्थापित किया गया है। नेपाल में पीलीभीत के लोगों के फंसे होने की सूचना उन्हें प्राप्त नहीं हुई है। किसी प्रकार का कोई सहयोग भी नहीं मांगा गया है। उन्होंने बताया उत्तराखंड के वनबसा से जुड़ी सीमा और पीलीभीत के सभी सीमावर्ती थानों हजारा,पुरनपुर,माधोटांडा,न्यूरिया को सीमा पर स्थित गांवों मै जाकर निरीक्षण करने और निरंतर पेट्रोलिंग जारी रखते हुए गश्त करने के निर्देश दिए गए है। पुलिस अधीक्षक के अनुसार भारत-नेपाल सीमा पर एसएसबी, पीएसी बल के साथ थाना न्यूरिया,थाना माधोटांडा एवं थाना हजारा पुलिस ने गुरुवार को भी पेट्रोलिंग जारी रखी है। एसएसबी के कमांडेंट शेर सिंह ने बताया नेपाल की ताजा स्तिथि के आंकलन पश्चात मूवमेंट पर निर्णय लिया जा सकेगा। नेपाल में यहां के कितने भारतीय फंसे है उनकी क्या स्थिति है इसका विवरण नहीं है। नेपाल से भारत में आने वाले लोगों को आवश्यकता।के अनुसार एसएसबी वेरिफाई करने के बाद आने की अनुमति दे रही है। उन्होंने बताया कि सीमा पूरी तरह से शांत है।

spot_img

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img
- Advertisement -spot_img

Latest Articles