Tuesday, June 2, 2026
spot_img

राहुल गांधी ने की रायबरेली में सरकारी योजनाओं की प्रगति की समीक्षा

(24×7न्यूजटाइम संवाददाता)
रायबरेली । कांग्रेस के वरिष्ठ नेता एवं स्थानीय सांसद राहुल गांधी की अध्यक्षता में गुरुवार को यहां जिला विकास समन्वय एवं अनुश्रवण समिति (दिशा) की बैठक सम्पन्न हुई। ‘‘दिशा’’ समिति के अध्यक्ष राहुल गांधी , सह-अध्यक्ष किशोरी लाल एवं राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) दिनेश प्रताप सिंह ने कलेक्ट्रट सभागार में जिला विकास समन्वय एवं अनुश्रवण समिति ‘‘दिशा’’ की बैठक की। बैठक में जिले के विकास से जुड़े सभी बिंदुओं पर विस्तार पूर्वक चर्चा की गई। बैठक में जिलाधिकारी हर्षिता माथुर ने जिला विकास समन्वय एवं अनुश्रवण समिति (दिशा) से सम्बन्धित समस्त योजनाओं का बिन्दुवार प्रस्तुतीकरण किया। अध्यक्ष ने महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारण्टी योजना (मनरेगा), प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण), राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन, दीनदयाल उपाध्याय-ग्रामीण, राष्ट्रीय वृद्धा पेंशन योजना, राष्ट्रीय निराश्रित पेंशन योजना,प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना, स्वच्छ भारत मिशन, जल जीवन मिशन(हर घर नल से जल), प्रधानमंत्री कृषि सिचाई योजना, मध्यान्ह भोजन योजना समेत अन्य योजनाओं पर गम्भीरतापूर्वक चर्चा की गई। सांसद ने जिलाधिकारी को सड़कों की मरम्मत व निर्माण कार्य से संबंधित जन प्रतिनिधियों द्वारा प्राप्त समस्याओं का प्राथमिकता पर निस्तारण कराने के निर्देश दिए। पशुपालन विभाग से वेटरनरी डॉक्टरों की उपलब्धता और कृत्रिम गर्भाधान सुविधाओं की जानकारी ली। एनएचआई द्वारा कराये जा रहे गंगा एक्सप्रेसवे निर्माण कार्य की प्रगति भी जानी। साथ ही जिले में बन रहे बाईपास सड़कों पर भी चर्चा हुई। श्री गांधी ने कहा कि कौशल विकास मिशन के अंतर्गत प्रशिक्षण प्राप्त कर चुके अभ्यर्थियों का फालोअप कर रोजगार दिलाए। उन्होंने पूर्व में आयोजित दिशा बैठक के अनुपालन आख्या की भी समीक्षा की तथा संतोष व्यक्त किया। बैठक में जनप्रतिनिधियों द्वारा जन सुविधाओं से जुड़े अनेक सुझाव और समस्याओं को भी रखा गया, जिनके समाधान के निर्देश सम्बन्धित अधिकारियों को दिये गये। सांसद ने कहा कि जन समस्याओं को गम्भीरता से लेते हुए अधिकारी प्राथमिकता से समयबद्ध उसका समाधान करायें। विकास योजनाओं के सफल क्रियान्वयन हेतु एक ठोस कार्य योजना बनाकर कार्य करें। जनप्रतिनिधि व अधिकारी जनपद के विकास के लिये समन्वय बनाकर टीम भावना से कार्य करें, जिससे जिला विकास में अग्रणी रहे। बैठक में अध्यक्ष जिला पंचायत रंजना चौधरी, एमएलसी अमेठी गोविन्द नारायण शुक्ला, विधायक सदर अदिति सिंह, विधायक सलोन अशोक कुमार, विधायक बछरावां श्याम सुन्दर भारती, समेत अनेक जनप्रतिनिधि व अधिकारी उपस्थित रहें।

spot_img

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img
- Advertisement -spot_img

Latest Articles