(24×7न्यूजटाइम संवाददाता)
सतना। केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने ‘वन नेशन वन इलेक्शन’ को देश के लिये जरूरी करार दिया।
श्री चौहान ने गुरुवार को यहां शहीद लाल पद्मधर सिंह स्नातकोत्तर महाविद्यालय में आयोजित युवा संसद कार्यक्रम में उपस्थित छात्र-छात्राओं को संबोधित करते हुए कहा कि देश में निरंतर चुनाव होते रहने से विकास कार्यों की गति रुक जाती है। उन्होंने कहा कि लोकसभा और विधानसभा के चुनाव अलग अलग होने से समय और धन की बर्बादी होती है। उन्होंने कहा कि ‘वन नेशन वन इलेक्शन’ देश की जरूरत है और इसके लिये सर्वदलीय सहमति जरूरी है। युवा संसद में भाग लेने सतना पहुंचे केंद्रीय मंत्री श्री चौहान के काफिले को रोक कर कांग्रेस के जिलाध्यक्ष सिद्धार्थ कुशवाहा ने जिले में व्याप्त खाद संकट को शीघ्र दूर करने की मांग की।





