(24×7न्यूजटाइम संवाददाता)
मुरैना। मध्यप्रदेश के मुरैना जिले स्थित कैलारस सहकारी शक्कर कारखाने को सरकार द्वारा 61 करोड़ रुपये में एमएसएमई को सौंपने के विरोध में किसानों ने आज से जन जागरण यात्रा की शुरुआत की। किसानों की मांग है कि सरकार कारखाने को बेंचने के बजाय पुनः चालू करे।
यह यात्रा आज गुरुवार को कैलारस शक्कर कारखाना परिसर से प्रारंभ होकर सबलगढ़, जौरा, सुमावली, पोरसा, अंबाह, दिमनी होते हुए मुरैना पहुंचेगी और 21 सितंबर को एक विशाल किसान जन सत्याग्रह सभा के रूप में समाप्त होगी। यात्रा की समाप्ति कार्यक्रम में मुख्य रूप से राष्ट्रीय किसान यूनियन नेता राकेश टिकैत शामिल होंगे। साथ ही अन्य किसान नेता और जौरा से कांग्रेस विधायक पंकज उपाध्याय भी उपस्थित रहेंगे।





