Wednesday, June 3, 2026
spot_img

एनएसटी खेल अवार्ड से 34 खिलाड़ियों और खेल हस्तियों को किया जाएगा सम्मानित

(24×7न्यूजटाइम संवाददाता)
भोपाल। नेशनल स्पोर्ट्स टाइम्स (एनएसटी) द्वारा आयोजित 30वें खेल अवार्ड समारोह में प्रदेश के 34 खिलाड़ियों, कोचों, खेल पत्रकारों और खेल प्रोत्साहकों को सम्मानित किया जाएगा। यह आयोजन 25 सितम्बर को भोपाल के अपेक्स बैंक समन्वय भवन सभागार में सुबह 11 बजे से होगा।
नेशनल स्पोर्ट्स टाइम्स के प्रधान संपादक एवं आयोजन सचिव इंद्रजीत मौर्य ने शनिवार को अवार्ड की घोषणा करते हुए बताया कि इस बार का मध्यप्रदेश खेल रत्न अवार्ड ग्वालियर के हॉकी ओलंपियन एवं भारतीय टीम के कोच शिवेंद्र सिंह को प्रदान किया जाएगा। वहीं स्पोर्ट्स मैन ऑफ द ईयर का सम्मान मध्यप्रदेश राज्य शूटिंग अकादमी के सूरज शर्मा को मिलेगा।
कार्यक्रम में श्रेष्ठ खिलाड़ी, प्रतिभा खिलाड़ी, लाइफटाइम अचीवमेंट, कोच, खेल प्रमोटर, खेल पत्रकार, स्पेशल अवार्ड, क्लब और संस्थान अवार्ड सहित कुल 12 श्रेणियों में सम्मान वितरित किए जाएंगे।
सम्मानित होने वालों में क्रिकेटर अनिकेत वर्मा, अंतरराष्ट्रीय शूटर नीरू ढांडा, एथलीट पूजा, बैडमिंटन खिलाड़ी अनुष्का शाहारपुरकर, बॉक्सर भव्य प्रताप सिंह, कराते खिलाड़ी आकांक्षा सोलंकी एवं एरिका सिंह सहित अनेक खिलाड़ी शामिल हैं।
लाइफटाइम अचीवमेंट अवार्ड इंदौर के पद्मश्री सुशील दोषी (क्रिकेट कमेंट्री) को दिया जाएगा। साथ ही कोचों, खेल पत्रकारों, खेल प्रोत्साहकों और विशेष योगदान देने वाले व्यक्तियों को भी सम्मानित किया जाएगा।
उल्लेखनीय है कि वर्ष 1996 से शुरू हुआ यह अवार्ड समारोह अब तक देश-प्रदेश के करीब डेढ़ हजार राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ियों को सम्मानित कर चुका है। आयोजन समिति के अनुसार इस अवार्ड का मुख्य उद्देश्य खिलाड़ियों और खेल जगत से जुड़े लोगों को प्रोत्साहन एवं सम्मान देना है।

spot_img

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img
- Advertisement -spot_img

Latest Articles