(24×7न्यूजटाइम संवाददाता)
रायसेन। मध्यप्रदेश रायसेन जिले के मंडीदीप में आतंक मचा रही महिला गैंग को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए गिरोह की छह महिलाओं पर गैर-जमानती धाराओं में अपराध दर्ज किया।
गिरफ्तार महिलाओं में किरन, नंदनी, पार्वती, प्रीति, पूजा और सपना उर्फ क्रांति शामिल हैं, जो सभी मंडीदीप की निवासी हैं। एसडीओपी शीला सुराणा ने बताया कि यह महिला गिरोह पिछले कई महीनों से लोगों को परेशान कर रहा था। हाल ही में इन्होंने एक महिला के साथ मारपीट की, जबकि कुछ दिन पहले इसी गिरोह ने बीच बाजार एक युवक से भी मारपीट की थी।
पुलिस ने पूर्व में भी इन महिलाओं को गिरफ्तार कर कार्रवाई की थी। अधिकारियों का कहना है कि यदि इस बार इन्हें जमानत मिलती है तो जमानत निरस्त कराने की कार्यवाही भी की जाएगी।





