Wednesday, June 3, 2026
spot_img

पंजाब में बाढ़ ग्रस्त क्षेत्रों का दौरा करेंगे राहुल गांधी

(24×7न्यूजटाइम संवाददाता)
नई दिल्ली। कांग्रेस नेता राहुल गांधी सोमवार को पंजाब में बाढ़ प्रभावित इलाकों का दौरा करके वहां के हालात का जायजा लेगें। वह अमृतसर एयरपोर्ट से सीधे रामदास क्षेत्र जाकर बाढ़ पीड़ि़त परिवारों से मुलाकात करेंगे और उनकी समस्याओं को सुनेंगे। इसके बाद वह गुरदासपुर जाएंगे, जहां वह बाढ़ प्रभावित गांवों का दौरा करेंगे। वे स्थानीय लोगों और किसानों से सीधे संवाद कर जानेंगे कि उन्हें किस तरह की मदद की सबसे ज्यादा जरूरत है। इसके बाद श्री गांधी गुरदासपुर में दीना नगर जाएंगे और वहां ग्रामीणों से संवाद करेंगे।
श्री गांधी ने कांग्रेस कार्यकर्ताओं से भी अपील की है कि वे राहत और बचाव कार्य में बढ़ चढ़कर सहयोग करें।

spot_img

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img
- Advertisement -spot_img

Latest Articles