Tuesday, June 2, 2026
spot_img

असम में कांग्रेस बना रही 30 हजार बूथ स्तरीय एजेंट

(24×7न्यूजटाइम संवाददाता)
नई दिल्ली। कांग्रेस ने असम में बूथ स्तरीय एजेंट प्रशिक्षण जागरूकता कार्यक्रम शुरू कर दिया है। इसके तहत वह प्रदेश में करीब 30 हजार बूथ स्तर एजेंट को ट्रेनिंग दे रही है, ताकि मतदाता सूची गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) के समय मतदाता सूची पर नजर रखी जा सके।
असम में वर्ष 2026 में विधानसभा चुनाव होना है। इसी तरह कांग्रेस ने केरल में भी बूथ स्तर पर एजेंटों के लिए प्रशिक्षण शुरू किया है। इससे एजेंट्स को मतदाता सूची में दावे और आपत्तियां को दर्ज करवाने में मदद मिल सकेगी।
कांग्रेस पार्टी के सूत्रों का कहना है कि इस ट्रेनिंग के दौरान बूथ लेवल एजेंट्स को कर्नाटक के महादेवपुरा सीट का उदाहरण समझाया जा रहा है और उनके नेता राहुल गांधी की प्रेस वार्ता को दिखाया जा रहा हैं।
कांग्रेस पार्टी के अलावा इंडिया गठबंधन के अन्य दल भी अपने अपने राज्यों में बूथ एजेंटो को ट्रेनिंग देने की तैयारी कर रहे है। तृणमूल कांग्रेस (तृकां) और द्रविड़ मुनेत्र कषगम (द्रमुक) भी अपने कार्यकर्ताओं को इसके लिए तैयार कर रही है।

spot_img

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img
- Advertisement -spot_img

Latest Articles