Tuesday, June 2, 2026
spot_img

शिवपुरी में मील मजदूर की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, परिजनों ने किया कोतवाली का घेराव

(24×7न्यूजटाइम संवाददाता)
शिवपुरी । मध्यप्रदेश में शिवपुरी शहर के इंडस्ट्रियल एरिया स्थित एक मील में काम करने वाले मजदूर की आज संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। मृतक की पहचान मुकेश ओझा (43 वर्ष) के रूप में हुई है। घटना के बाद परिजनों ने दोपहर में कोतवाली शिवपुरी का घेराव कर मील मालिक के खिलाफ प्रकरण दर्ज करने की मांग की।
परिजनों का आरोप है कि सुबह मील मालिक महेश मित्तल मुकेश को घर से लेकर गए थे। इसके बाद मुकेश ने फोन पर बताया कि उसकी तबीयत बिगड़ रही है। परिजन जब उसे देखने मील पहुंचे तो वह वहां नहीं मिला। बाद में मुकेश का झिरिया के पास पड़ा मिला, जिसे अस्पताल ले जाया गया जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया।
परिजनों का कहना है कि यह घटना संदिग्ध है और इसकी पूरी जिम्मेदारी मील मालिक की है। उन्होंने आरोप लगाया कि मालिक की लापरवाही या दबाव के चलते ही मुकेश की मौत हुई है। पुलिस सूत्रों के अनुसार मामले की जांच की जा रही है और जांच रिपोर्ट के आधार पर ही आगे की कार्रवाई तय की जाएगी।

spot_img

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img
- Advertisement -spot_img

Latest Articles