Tuesday, June 2, 2026
spot_img

प्रधानमंत्री मोदी के जन्मदिवस पर भोपाल में लगेगा “स्वदेशी मेला”

(24×7न्यूजटाइम संवाददाता)
भोपाल। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस के अवसर पर भोपाल में एक विशेष और भव्य स्वदेशी मेला का आयोजन होने जा रहा है। इस मेले का आयोजन भोपाल की हुजूर विधानसभा क्षेत्र के विधायक रामेश्वर शर्मा द्वारा किया जा रहा है। श्री शर्मा का कहना है कि जो आत्मनिर्भर भारत के संकल्प को साकार करने की दिशा में एक सराहनीय पहल है।
रामेश्वर शर्मा ने कहा कि यह स्वदेशी मेला केवल एक प्रदर्शनी या खरीद-बिक्री का स्थान नहीं होगा, बल्कि इसमें भारत की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत, परंपराएं, और स्थानीय उत्पादों की झलक दिखेगी। मेले में स्वदेशी व्यंजन, पारंपरिक खानपान, स्थानीय शिल्पकला, साज-सज्जा की वस्तुएं, हाथ से बने वस्त्र, जैविक उत्पाद और हर्बल सामग्री आदि जैसे प्रोडक्ट उपलब्ध होंगे।
विधायक श्री शर्मा ने बताया कि स्वदेशी मेले का शुभारंभ 16 सितंबर को प्रातः 10 बजे से हाट परिसर, डीबी मॉल के पास, भोपाल में प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव जी के मुख्य आतिथ्य में किया जाएगा। यह आयोजन प्रधानमंत्री मोदी द्वारा दिए गए “वोकल फॉर लोकल” और “स्वदेशी अपनाओ-आत्मनिर्भर बनाओ” जैसे संकल्पों को जन-जन तक पहुँचाने का एक सशक्त माध्यम बनेगा। हुजूर विधायक रामेश्वर शर्मा ने समस्त नागरिकों से आग्रह किया है कि वे अपने परिवार और मित्रों के साथ इस मेले में सहभागी बनें।

spot_img

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img
- Advertisement -spot_img

Latest Articles