Tuesday, June 2, 2026
spot_img

मोदी और डेनमार्क की प्रधानमंत्री ने हरित रणनीतिक साझेदारी मजबूत बनाने पर की चर्चा

(24×7न्यूजटाइम संवाददाता)
नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मंगलवार को डेनमार्क की प्रधानमंत्री मेटे फ्रेडरिक्सन से टेलीफोन पर बातचीत की और दोनों नेताओं ने भारत-डेनमार्क हरित रणनीतिक साझेदारी को और मज़बूत करने की अपनी प्रतिबद्धता दोहराई।
बाद में श्री मोदी ने एक सोशल मीडिया पोस्ट में कहा,”आज डेनमार्क की प्रधानमंत्री मेटे फ्रेडरिक्सन के साथ बहुत अच्छी बातचीत हुई। हमने अपनी हरित रणनीतिक साझेदारी को मज़बूत करने और भारत-यूरोपीय संघ मुक्त व्यापार समझौते को शीघ्र पूरा करने के लिए अपनी दृढ़ प्रतिबद्धता दोहराई। यूरोपीय संघ परिषद की अध्यक्षता के लिए डेनमार्क को शुभकामनाएँ दीं। यूक्रेन में संघर्ष को शीघ्र समाप्त करने में हमारी साझा रुचि पर भी चर्चा हुई। ”
प्रधानमंत्री कार्यालय ने बताया कि दोनों नेताओं ने व्यापार, निवेश, नवाचार, ऊर्जा, जल प्रबंधन, खाद्य प्रसंस्करण और सतत विकास जैसे क्षेत्रों में भारत-डेनमार्क हरित रणनीतिक साझेदारी को और मज़बूत करने की अपनी प्रतिबद्धता दोहराई।
प्रधानमंत्री मोदी ने यूरोपीय संघ परिषद की डेनमार्क की वर्तमान अध्यक्षता और संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद की अस्थायी सदस्यता की सफलता के लिए अपनी शुभकामनाएँ दीं।
दोनों नेताओं ने क्षेत्रीय और वैश्विक महत्व के मुद्दों पर भी चर्चा की। प्रधानमंत्री ने यूक्रेन संघर्ष के शांतिपूर्ण समाधान और शांति एवं स्थिरता की शीघ्र बहाली के लिए भारत के निरंतर समर्थन को दोहराया।
प्रधानमंत्री फ्रेडरिक्सन ने पारस्परिक रूप से लाभकारी भारत-यूरोपीय संघ मुक्त व्यापार समझौते को जल्द से जल्द संपन्न करने और 2026 में भारत द्वारा आयोजित एआई इम्पैक्ट शिखर सम्मेलन की सफलता के लिए डेनमार्क के दृढ़ समर्थन की पुष्टि की।

spot_img

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img
- Advertisement -spot_img

Latest Articles