Tuesday, June 2, 2026
spot_img

लखनऊ में दो छात्राएं लापता, परिजनों ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई

(24×7न्यूजटाइम संवाददाता)
लखनऊ। लखनऊ के निगोहां थाना क्षेत्र से मंगलवार को दो छात्राएं लापता हो गईं। दोनों छात्राएं सुबह घर से स्कूल जाने के लिए निकली थीं, लेकिन स्कूल नहीं पहुंचीं। परिजनों ने कई जगह खोजबीन के बाद भी उनके बारे में कोई जानकारी न मिलने पर पुलिस को सूचित किया।
लापता छात्राओं की पहचान मदाखेड़ा निवासी लक्ष्मी और छबीले खेड़ा निवासी विंध्यवासिनी के रूप में हुई है। दोनों मस्तीपुर स्थित राजकीय हाईस्कूल में पढ़ती हैं।
परिजनों के अनुसार, छात्राएं स्कूल से छुट्टी के बाद भी घर वापस नहीं लौटीं, जिसके बाद उनकी तलाश शुरू हुई। निगोहां थाना प्रभारी अनुज तिवारी ने बताया कि परिजनों की शिकायत पर मामला दर्ज कर लिया गया है और छात्राओं की खोजबीन जारी है।
पुलिस ने कहा है कि वह हर संभव प्रयास कर रही है ताकि जल्द से जल्द दोनों छात्राओं का पता लगाया जा सके।

spot_img

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img
- Advertisement -spot_img

Latest Articles