उत्तर प्रदेश में सात आईपीएस इधर से उधर, ममता रानी चौधरी को लखनऊ कमिश्नरेट में पुलिस उपायुक्त की ज़िम्मेदारी

0
148

(24×7न्यूजटाइम संवाददाता)
लखनऊ। उत्तर प्रदेश सरकार ने बुधवार को भारतीय पुलिस सेवा (आईपीएस) के सात अधिकारियों का तबादला कर दिया। सरकार की ओर से जारी आदेश के अनुसार डीआईजी स्थापना के पद पर गए देव रंजन वर्मा का स्थानांतरण पुलिस उप महानिरीक्षक प्रशिक्षण निदेशालय लखनऊ बनाया गया है। ममता रानी चौधरी को पुलिस उपायुक्त लखनऊ कमिश्नरेट बनाया गया है। इसके अलावा सतीश कुमार पुलिस महानिदेशक मुख्यालय से संबद्ध किए गए हैं जबकि अभिजीत कुमार को अपर पुलिस अधीक्षक मेरठ की ज़िम्मेदारी दी गई है ।
आईपीएस अतुल कुमार श्रीवास्तव को पुलिस उपायुक्त कानपुर नगर कमिश्नरेट बनाया गया है जबकि शैलेंद्र कुमार सिंह को पुलिस उपायुक्त गौतम बुध नगर पुलिस कमिश्नरेट भेजा गया है। आईपीएस त्रिगुण बिसेन को गाजियाबाद पुलिस कमिश्नरेट में पुलिस उपायुक्त बनाया गया है।
गौरतलब है कि उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मंगलवार को भी प्रशासनिक फेरबदल करते हुए 16 वरिष्ठ आईएएस अधिकारियों का तबादला कर दिया था। आईएएस विजय विश्वास पंत को मंडलायुक्त लखनऊ बनाया गया था ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here