Tuesday, June 2, 2026
spot_img

राहुल बोले-अब ‘जेन जेड’ लोकतंत्र को बचाएगा

(24×7न्यूजटाइम संवाददाता)
नयी दिल्ली । कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष तथा लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने पहली बार ‘जेन जेड’ शब्द का इस्तेमाल करते हुए गुरुवार को कहा कि अब लोकतंत्र की रक्षा देश की युवा पीढ़ी ही करेगी।
श्री गांधी ने सोशल मीडिया एक्स पर एक पोस्ट में कहा कि देश की ‘जेन जेड’ यानी युवा और छात्र ही अब वोट चोरी से बचाएंगे और संविधान तथा लोकतंत्र की रक्षा करेंगे और वह इन सभी स्थितियों में देश की इस युवा पीढ़ी के साथ खड़े रहेंगे।
उन्होंने कहा “देश के छात्र, देश की ‘जेन जेड’ संविधान को बचाएंगे लोकतंत्र की रक्षा करेंगे और वोट चोरी को रोकेंगे। मैं उनके साथ हमेशा खड़ा हूं। जय हिंद।”
गौरतलब है कि हाल में नेपाल की युवा पीढ़ी ‘जेन जेड’ ने सोशल मीडिया पर प्रतिबंध और भ्रष्टाचार के खिलाफ सड़कों पर उतरकर जबरदस्त आंदोलन किया था। जेनरेशन जेड या जेनजी का आशय एक पूरी पीढ़ी से है। इसमें वे लोग शामिल माने जाते हैं जिनका जन्म लगभग 1997 से 2012-2015 के बीच हुआ है। यानी इसमें किशोर और युवा वयस्कों को रखा जाता है। इससे पहले की पीढ़ी को मिलेनियल्स कहा जाता है।

spot_img

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img
- Advertisement -spot_img

Latest Articles