सूबेदार, शीघ्रलेखक और सहायक उप निरीक्षक के 500 रिक्त पदों पर होगी भर्ती

0
149

(24×7न्यूजटाइम संवाददाता)
भोपाल। मध्यप्रदेश कर्मचारी चयन मंडल भोपाल द्वारा पुलिस मुख्यालय, गृह विभाग के अंतर्गत सूबेदार (अनुसचिवीय) शीघ्रलेखक एवं सहायक उप निरीक्षक (अनुसचिवीय) के 500 पदों पर भर्ती की जायेगी।
इन सभी पदों के लिए सूचना 20 सितम्बर 2025 को जारी की जा रही है। परीक्षा के ऑनलाईन आवेदन-पत्र भरने की तिथि 3 अक्टूबर से 17 अक्टूबर 2025 तक निर्धारित है। परीक्षा 10 दिसम्बर 2025 से भोपाल, इंदौर, जबलपुर, खंडवा, नीमच, रीवा, रतलाम, सागर, सतना, सीधी व उज्जैन में होगी।
परीक्षा की नियम पुस्तिका 19 सितम्बर 2025 को मंडल की वेबसाईट www.esb.mp.gov.in पर प्रदर्शित की गई है। इसे डाउनलोड कर आवेदक नियम पुस्तिका में उल्लेखित प्रावधान अनुसार अपना आवेदन पत्र भर सकते हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here