महिलाओं से अभद्र आचरण करने के आरोप में मुरैना का एसडीएम को सीएम ने किया निलम्बित

0
117

(24×7न्यूजटाइम संवाददाता)
भोपाल। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने सबलगढ़, मुरैना के एस.डी.एम. अरविन्द माहौर को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर नियमानुसार अनुशासनात्मक कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि जनसेवा में आचरण की मर्यादा से कोई समझौता स्वीकार नहीं है। एसडीएम माहौर के विरुद्ध महिला से देर रात फोन पर अभद्र आचरण करने और नियम विरुद्ध पटवारियों के ट्रांसफर करने की गंभीर शिकायतें प्राप्त होने पर मुख्यमंत्री डॉ. यादव द्वारा एसडीएम को निलंबित करने के ये निर्देश संभागायुक्त-चंबल को दिए गए हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here