Tuesday, June 2, 2026
spot_img

कानून व्यवस्था पर नियंत्रण करने में सरकार फेल : अजय राय

(24X7न्यूजटाइम संवाददाता)
लखनऊ । उत्तर प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष अजय राय ने कहा है कि प्रदेश की कानून व्यवस्था पूरी तरह से चरमरा गई है। प्रदेश में अपराध, लूट, डकैती, हत्या, रेप जैसी घटनाएं प्रतिदिन बढ़ती ही जा रही हैं। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार कानून व्यवस्था पर नियंत्रण करने में पूरी तरह से फेल हो गई है। प्रदेश में आए दिन हो रही आपराधिक घटनाओं से स्पष्ट हो गया है कि अपराधियों के मन से कानून का भय खत्म हो चुका है।
दरअसल, राजधानी में दो दिन पूर्व जानकी पुरम गार्डेन निवासी अतुल जैन जो सुबह अपने घर से आवश्यक कार्य के लिए निकले थे, रास्ते में उनके साथ बदमाशों द्वारा चैन स्नैचिंग की गई। उनके पीछा करते समय बदमाशों द्वारा उनकी स्कूटी पर लात मारी गई। जिससे स्कूटी अनियंत्रित होकर पिक अप से टकरा गई और अतुल कुमार जैन की मौत हो गई है।
सोमवार को मृतक अतुल कुमार जैन के आवास पहुंचे प्रदेश अध्यक्ष अजय राय ने पीड़ित परिजनों से संवेदना व्यक्त की तथा घटना की वस्तुस्थिति की जानकारी ली। इस दौरान अजय राय ने कहा कि पुलिस प्रशासन और सरकार की लापरवाही के चलते प्रदेश में आम नागरिकों की जान खतरे में पड़ गई है। हालात यह हो गए कि प्रदेश की जनता में असुरक्षा की भावना और भय व्याप्त हो गया है।

spot_img

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img
- Advertisement -spot_img

Latest Articles