Tuesday, June 2, 2026
spot_img

जीएसटी दरों में कटौती से बढ़ा त्यौहारों का उत्साह : मोहन यादव

(24X7न्यूजटाइम संवाददाता)

भोपाल। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने सोमवार को भोपाल के चौक बाजार और भवानी चौक क्षेत्र में व्यापारियों एवं ग्राहकों से संवाद कर जीएसटी रिफॉर्म जन जागरण अभियान की शुरुआत की। उन्होंने खादी के कपड़े खरीदकर स्वदेशी उत्पादों को अपनाने का संदेश दिया और कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने जीएसटी की दरों में कटौती कर देशवासियों को बड़ी सौगात दी है।


मुख्यमंत्री ने कहा कि देश छोटी से छोटी वस्तु तक मेक इन इंडिया और मेड इन इंडिया की भावना से आगे बढ़े। भारत स्वदेशी के मूल भाव को लेकर आजाद हुआ था और अब स्वदेशी अपनाकर ही समृद्ध बन सकता है। जीएसटी दरों में कटौती से उद्यमियों और आम नागरिकों दोनों को राहत मिली है।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी जी के नेतृत्व में भारत चौथी से तीसरी अर्थव्यवस्था की ओर अग्रसर है। किसानों, महिलाओं, युवाओं और गरीबों के कल्याण के लिए सरकार के पास धन की कोई कमी नहीं है। उन्होंने कहा कि स्थानीय स्तर पर बने उत्पाद का उपयोग और उसका निर्यात ही आर्थिक समृद्धि का सूत्र है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि कपड़ों सहित अन्य वस्तुओं पर जीएसटी की दरें घटाकर 5 प्रतिशत कर दी गई हैं, जिससे नवरात्रि पर्व का उत्साह कई गुना बढ़ गया है। उन्होंने खुद खादी के वस्त्र खरीदकर डिजिटल भुगतान किया और लोगों से भी डिजिटल भुगतान को अपनाने का आग्रह किया।

डॉ. यादव ने भवानी चौक स्थित कर्फ्यू वाली माता मंदिर में दर्शन के बाद पैदल भ्रमण कर व्यापारियों व ग्राहकों से संवाद किया। उन्होंने दुकानदारों को जीएसटी दरों में बदलाव की जानकारी दी और जीएसटी रिजोल्यूशन की प्रतियां वितरित कीं। ग्राहकों ने वस्तुओं के दाम घटने पर खुशी जताई और प्रधानमंत्री मोदी को धन्यवाद दिया।
इस अवसर पर प्रदेश उपाध्यक्ष एवं सांसद आलोक शर्मा, प्रदेश महामंत्री एवं विधायक भगवानदास सबनानी, प्रदेश मंत्री राहुल कोठारी, महापौर मालती राय, प्रदेश मीडिया प्रभारी आशीष उषा अग्रवाल, जिला अध्यक्ष रविन्द्र यति सहित अनेक पार्टी कार्यकर्ता मौजूद रहे।

spot_img

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img
- Advertisement -spot_img

Latest Articles